ऊना:राकेश (TSN)-लोकसभा चुनाव प्रचार अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है,वहीं राजनीतिक दल अपनी सम्पूर्ण शक्ति प्रचार अभियान में झोंक रहे है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद अब गृह मंत्री अमित शाह ने प्रदेश में पार्टी के प्रचार प्रसार को आगे बढ़ाया है। उन्होंने ऊना में भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के समर्थन में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया ।
रैली के दौरान जब पार्टी कार्यकर्ता अनुराग ठाकुर को अपने कांधों पर बिठा कर स्टेज तक ले गए,तो अपार समर्थन मिलते देख उन्होंने वहां मौजूद जनता का अभिवादन स्वीकार किया।जबकि रैली में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहीं।इन महिला समर्थकों का जोश देखते ही बनता था ।गृह मंत्री अमित शाह के आने से पहले और जाने के बाद में भी इन महिला समर्थकों ने पार्टी और अपने नेताओं के लिए सुरीली तान में पैरोडी गीत गाए ।इन पैरोडी गीतों में हिंदी और पहाड़ी गीत शामिल थे । पैरोडी के माध्यम से उन्होंने हिमाचल की चारों सीटों पर जीत का गीत गाया , जबकि अनुराग ठाकुर के लिए भी उन्होंने सुरीली तान छेड़ी । इस दौरान उन्होंने मीडिया से खास बातचीत में नीतियों और कार्यप्रणाली के कारण पीएम मोदी पर विश्वास होने और राहुल गांधी द्वारा विश्वास नहीं होने का दावा किया ।
