राकेश,ऊना: जिन लोगों ने सारी उम्र नफरत फैलाने का काम किया और भाई भतीजावाद क्षेत्रवाद, बांटों और राज करो की राजनीति की हैं उनके मुंह से मोहब्बत की बातें उसी तरह से नजर आती है जैसे तुष्टीकरण की राजनीति हो। भ्रष्टाचार में डूबी हुई कांग्रेस जनता के बीच कोई बड़ी बात लेकर नहीं जा रही हैं। रेवड़ियां बांटने की बात होती हैं इससे ज्यादा कुछ नहीं हैं। यह बात केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ऊना बीजेपी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही।
रविवार को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद राजीव बिंदल ऊना पहुंचे। ऊना पहुंचने पर बीजेपी कार्यालय में राजीव बिंदल और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और संगठन मंत्री का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बीजेपी के मौजूदा विधायक सतपाल सत्ती,पूर्व कैबिनेट मंत्री नरेंद्र कंवर व पार्टी के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कर्नाटक में मिली कांग्रेस की जीत पर पलटवार करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा की 2018 और 19 के नतीजों से तय हो गया था कि मोदी जी आने वाले हैं। आज उन्हीं की बदौलत हमारा देश विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंच गया हैं। देश की अर्थव्यवस्था मजबूत स्थिति में हैं। आज भारत देश की ताकत दुनिया जानती हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति वाइडन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बुलाए जाने और डिनर पर बड़े बड़े लोगों और फिल्म स्टार आने को बेताब हैं। राष्ट्रपति की ओर से यह कहना की उनके पास इतनी डिमांड आ रहीं है की टिकटें तक खत्म हो गई हैं। यह साफ होता है कि आज भारत का डंका दुनियाभर में बज रहा हैं।
वहीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने बताया कि मोदी सरकार के 30 मई को 9 वर्ष पूरे हो रहे हैं। उसी कड़ी में मोदी सरकार की विकास योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के लिए लोगों से मिला जा रहा हैं। बीजेपी एक जीवित संगठन हैं और संगठन को चार्ज करना और मोदी सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना हमारा मकसद हैं। उसी कड़ी में हम यह बैठक कर रहे हैं ताकि हर व्यक्ति तक मोदी सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाया जाए और आने वाले लोकसभा चुनावों को लेकर जो कार्यक्रम किए जाने है उसको लेकर रूपरेखा बनाना हैं।
