By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: भाजपा पूर्व विधायक तेजवंत सिंह नेगी के समर्थन में उतरे कार्यकर्ता,18 सौ से अधिक कार्यकर्ता दे सकते हैं सामूहिक इस्तीफ़ा
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > political > political > भाजपा पूर्व विधायक तेजवंत सिंह नेगी के समर्थन में उतरे कार्यकर्ता,18 सौ से अधिक कार्यकर्ता दे सकते हैं सामूहिक इस्तीफ़ा
himachalpoliticalpolitical

भाजपा पूर्व विधायक तेजवंत सिंह नेगी के समर्थन में उतरे कार्यकर्ता,18 सौ से अधिक कार्यकर्ता दे सकते हैं सामूहिक इस्तीफ़ा

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/10/20 at 1:37 PM
Share

अनिल कुमार,किन्नौर: भाजपा की ओर से बीते कल 62 उम्मीदवारों के नाम चुनावों को लेकर तय किए गए हैं। उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होने के बाद से भाजपा में जगह-जगह बग़ावत के सुर बुलंद हो गए हैं। वहीं अब किन्नौर में भी भाजपा के टिकट आवंटन के बाद बगावत शुरू हो गई है। यहां पूर्व विधायक तेजवंत सिंह नेगी को टिकट ना देने पर बीजेपी के कार्यकर्ता अपना विरोध जता रहे हैं। वहीं तेजवंत सिंह नेगी के समर्थन में उतरे 18 सौ से ज़्यादा कार्यकर्ता अपना विरोध जताने के लिए सामूहिक इस्तीफा भी दे सकते हैं।

पूर्व विधायक किन्नौर तेजवंत सिंह नेगी भाजपा के नेता है और वर्ष 2017 के विधानसभा चुनावों में वे कांग्रेस समर्थित प्रतियाशी जगत सिंह नेगी से मात्र 120 मतों से विधानसभा चुनाव हारे थे। ऐसे में अब उनका मानना है कि उन्हें भाजपा सरकार में 5 वर्ष दरकिनार किया गया और अब चुनावों में टिकट भी नहीं दिया गया है। अब उन्होंने आजाद उम्मीदवार के तौर पर विधानसभा चुनाव लड़ने की सोची है जिसके लिए वे कार्यकर्ताओं से बात कर रहे है। वहीं उनके समर्थन में आज करीब 18 सौ से अधिक कार्यकर्ता भाजपा की सदस्यता से भी इस्तीफा देने की बात कर रहे है और चुनावी मैदान में उतरने को तैयार है।

उन्होंने कहा कि किन्नौर जिला में उनको भाजपा सरकार में दरकिनार करना व सरकार के 5 वर्षों में अनदेखी करना कार्यकर्ताओं को रास नहीं आया है। कार्यकर्ताओं के हामी के बाद ही वे आजाद उम्मीदवार के तौर पर विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी करेंगे।

बता दें कि भाजपा से विधानसभा चुनावों में किन्नौर से प्रदेश वन निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी को चुनावी मैदान मे उतारा है ,लेकिन दूल्हे के साथ कितने बाराती है वह तो चुनाव के नतीजों में ही पता चल सकेगा। सूरत नेगी ने फिलहाल विधानसभा चुनाव का प्रचार शुरू कर दिया है और पूर्व विधायक तेजवंत सिंह का कहना है कि कार्यकर्ताओं का जो भी आदेश होगा उनका निर्णय भी उसी पर निर्भर रहेगा।

वहीं भाजपा के साथ ही किन्नौर में कांग्रेस में भी उथल पुथल मची हुई है। जिला में कांग्रेस समर्थित विधायक जगत सिंह नेगी का टिकट कांग्रेस संगठन ने अपनी पहली सूची मे जारी नहीं किया है, जिसके बाद किन्नौर कांग्रेस में भी बगावत के सुर दिखने लगे है। किन्नौर के विधायक जगत सिंह नेगी के टिकट पर प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी ने अपना दावा ठोका है जिसके बाद कांग्रेस में घमासान छिड़ गया है तो वहीं अब आज भाजपा के अंदर युद्ध छिड़ना शुरू हो गया है।

TAGGED: BJP MLA, Tejwant Singh Negi
admin October 20, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article धर्मशाला से भाजपा प्रत्याशी राकेश चौधरी ने भरा नामांकन
Next Article हिमाचल विधानसभा चुनाव: बीजेपी की दूसरी लिस्ट जारी, अब 68 प्रत्याशी उतरे चुनावी रण में
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

अवैध खनन मामले पर कांग्रेस का हमला, पूर्व मालिकाना हक की जांच की उठाई मांग

Ago

पंडोह स्थित आरसेटी में महिलाओं को दिया जा रहा निशुल्क प्रशिक्षण

Ago

ऊना पुलिस की कार्रवाई से वाहन चोरी का खुलासा, चिंतपूर्णी से चोरी बाइक पंजाब से बरामद

Ago

हमीरपुर में एचपीवी टीकाकरण को तेज करने के निर्देश, लक्ष्य हासिल करने पर जोर

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?