मंडी/परी शर्मा – गोहर उपमंडल के स्यांज क्षेत्र में प्रशासन द्वारा कब्जा हटाने को लेकर स्थानीय दुकानदारों में हड़कंप मच गया। दुकाने टूटती हुई देखकर अवैध कब्जाधारी अपने आप ही दुकान का सामान इधर उधर ले जाने लगे। तहसीलदार गोहर कृष्ण कुमार ने बताया कि सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है । जिसके तहत स्यांज एरिया के मुख्य रास्ते के साथ लगती अवैध दुकानों पर तोड़फोड़ कर कार्रवाई की गई है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार अभी तक प्रशासन 15 से बीस दुकानों को ध्वस्त करने में कामयाब रहा है। इन स्थानों पर कुछ लोग टीन शेड की दुकानें बनाकर समान बेच रहे थे, जिन्हें यहां से हटाया गया। हालांकि इनके द्वारा अतिक्रमण हटाने का विरोध भी किया गया, लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी के कारण इनका विरोध न चल सका। अतिक्रमणियों ने प्रशासन पर आरोप लगाया है कि उन्होंने अधिक्तर दलित वर्ग पर ही प्रहार कर उनकी रोजी रोटी को उनसे छीना है। दुकानदारों ने प्रशासन पर यह भी आरोप लगाया है कि अवैध कब्जाधारी की 108 वाली लिस्ट में केवल कुछ गिने चुने लोगों पर ही प्रशासन ने अपनी कार्यवाही की है। उन्होंने मांग रखी कि सूचीबद्ध सभी 108 व्यक्तियों के कब्जों को उनसे हटाया जाए।
स्यांज में अवैध निर्माण पर चला गोहर प्रशासन का पीला पंजा
Leave a comment
Leave a comment
