नाहन/देवेन्द्र कुमार – सिरमौर जिला में पिछले 5 सालों में एड्स के 114 मामले सामने आए। नाहन में मीडिया से बात करते हुए जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अजय पाठक ने बताया कि जिला में समय-समय पर लोगों को ऐड्स बारे जागरूक किया जा रहा है और लोगों में जागरूकता भी अब देखने को मिल रही है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जिला के हर अस्पताल में प्रसव से पहले गर्भवती महिला व उसके पति का एचआईवी टेस्ट करना अनिवार्य किया गया है। सीएमओ ने यह भी कहा कि टीबी से ग्रसित मरीजों के भी एचआईवी टेस्ट किए जा रहे हैं क्योंकि उनमें भी संक्रमण होने की संभावना रहती है।
