सोलन/योगेश शर्मा – किन्नौर स्टूडेंट वेलफेयर एसोसिएशन सोलन ने फ्रेशर पार्टी कार्यक्रम का आयोजन किया । जिसमें बतौर मुख्य अतिथि किन्नौर के पूर्व विधायक तेजवंत सिंह नेगी ने शिरकत की। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। छात्र-छात्राओं ने किन्नौर की पारंपरिक वेशभूषा पहनते हुए अपने पारंपरिक नृत्य का प्रदर्शन भी किया।
इस दौरान कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे किन्नौर के पूर्व विधायक तेजवंत सिंह नेगी ने कहा कि किन्नौर स्टूडेंट वेलफेयर एसोसिएशन सोलन द्वारा एक फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया जिसमें आकर उन्हें बेहद अच्छा लगा है क्योंकि आधुनिकरण के समय में भी आज भी किन्नौर के छात्र-छात्राएं अपनी परंपरा को संजोए हुए हैं।
उन्होंने कहा कि इन छात्रों के द्वारा NO MEANS NO कार्यक्रम चलाया जा रहा है । जिसमें पर्यावरण को बचाने के लिए यह लोग कार्य कर रहे हैं और वे भी इनके साथ इस कार्यक्रम के लिए खड़े हैं क्योंकि वे भी चाहते हैं कि किन्नौर और देश में पर्यावरण को बचाया जाए। उन्होंने इस दौरान एसोसिएशन द्वारा किए जा रहे उनके प्रयासों की भी सराहना की।
