By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: नादौन उपमंडल के 4 पंचायतों में गेहूं की फ़सल पर पीला रतुआ का कहर,टीम ने किया दौरा
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > नादौन उपमंडल के 4 पंचायतों में गेहूं की फ़सल पर पीला रतुआ का कहर,टीम ने किया दौरा
himachalNews

नादौन उपमंडल के 4 पंचायतों में गेहूं की फ़सल पर पीला रतुआ का कहर,टीम ने किया दौरा

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/02/24 at 2:42 PM
Share

अरविंदर सिंह,हमीरपुर : हमीरपुर जिला के नादान ब्लॉक की 4 पंचायतों में किसानों की गेहूं की फसल पर पीला रतुआ का कहर बरपा हैं। यहां गेहूं की फसल को पिला रतुआ की बीमारी खराब कर रही हैं। इसके चलते हम शुक्रवार को कृषि विभाग कार्यालय हमीरपुर की ओर से गठित पीला रतुआ सर्वेक्षण कमेटी ने इन क्षेत्रों का दौरा किया। टीम ने अपने दौरे के दौरान नादौन ब्लॉक की चार पंचायतो में गेहूं की फसल में पीला रतुआ के लक्षण की पुष्टि हैं।

विभाग की माने तो अभी यह शुरुआती दौर में है जिसकी रोकथाम के बारे में कृषकों को अवगत करवा दिया गया हैं और ब्लॉक स्तर पर दवाइयां भी उपलब्ध करवा दी गई हैं कृषि विभाग की ओर से हर वर्ष गेहूं की फसल के निरीक्षण हेतु टीमें गठित कर विभिन्न गांव का दौरा किया जाता है और पशुओं को लगने वाले बीमारियों पर भी सर्वेक्षण किया जाता हैं।
कृषि विभाग के उपनिदेशक अतुल डोगरा ने बताया कि सर्वेक्षण के दौरान अधिकारियों ने गांव बाहल, सधवान, लाहड़ कोटलू, सेरा, जसाई, खतरौड़, बल्डूहक, बड़ा, रंगस, रैल और फस्टे में किसानों के खेतों का जायजा किया। इस सर्वेक्षण में गांव बाहल, सधवान, लाहड़़ कोटलू और सेरा में गेहूं की फसल में पीले रतुआ के लक्षण पाए गए। यह लक्षण कुछ स्थानों पर शुरुआती चरण में हैं जहां बीमारी का प्रकोप 2 से 3 प्रतिशत तक हैं। गांव बाहल और सधवान में बीमारी का प्रकोप 5 से 7 प्रतिशत पाया गया हैं। जिले में मौसम के पूर्वानुमान के आधार पर आने वाले एक-दो हफ्ते में इस बीमारी के फैलने के आसार अधिक होने के कारण किसानों को यह सलाह दी जाती है कि वे इस अवधि के दौरान अपने खेतों में समय-समय पर निगरानी करते रहें।
 उपनिदेशक ने कहा कि यदि कहीं इस बीमारी के लक्षण गेहूं के खेत में दिखें तो प्रॉपिकॉनाजोल नामक फफूंद नाशक का एक मिलीलीटर एक लीटर पानी में घोल बनाकर रोग ग्रसित क्षेत्र में छिडक़ाव करें। उन्होंने कहा कि जिले में प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को अपनी गेहूं की फसल में 1 लीटर खट्टी लस्सी को 20 लीटर पानी में घोलकर 10 दिन के अंतराल पर छिडक़ाव करने की सलाह दी गई हैं। इसके अलावा अधिक जानकारी के लिए किसान अपने नजदीकी कृषि विभाग के दफ्तर में संपर्क कर सकते हैं।
TAGGED: 4 panchayats, hamirpur, Nadaun, wheat crop, Yellow rust
admin February 24, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सलौणी के जवान की ट्रेन हादसे में मौत,पैतृक गांव में सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
Next Article नदी में गिरी जीप में सवार युवकों का 36 घँटे बाद भी अभी तक नहीं चल सका पता
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नूरपुर में जिला परिषद चुनाव को लेकर तेज हुई सियासत, भाजपा ने झोंकी ताकत

Ago

चंबा में बड़ा हादसा टला: कोटी पुल के पास कार खाई में गिरी, पांच घायल

Ago

चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹1 लाख का योगदान दिया

Ago

बुद्ध पूर्णिमा पर मां चिंतपूर्णी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, भक्ति का दिखा अनोखा रंग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?