By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: शिमला को 24 घंटे मिलेगी पानी की सप्लाई.. पाइपलाइन बिछाने का 90 फीसदी काम पूरा
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > शिमला को 24 घंटे मिलेगी पानी की सप्लाई.. पाइपलाइन बिछाने का 90 फीसदी काम पूरा
himachalNews

शिमला को 24 घंटे मिलेगी पानी की सप्लाई.. पाइपलाइन बिछाने का 90 फीसदी काम पूरा

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/02/12 at 2:03 PM
Share

शिमला,संजु चौधरी(TSN)-शिमला को जून माह में 24 घंटे पेयजल सप्लाई मिलेगी।इसके लिए शकरोड़ी में कार्य तेज़ी से चल रहा है।अब तक पाइपलाइन बिछाने का कार्य 90 फीसदी पूरा हो गया है।मार्च माह में पंप हाउस व स्टोरेज टैंक बनाने का कार्य पूरा हो जाएगा।नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान 24 घंटे पेयजल प्रोजेक्ट का जायज़ा लेने शकरोड़ी व द्वाडा पहुंचे। इस दौरान नगर निगम उप महापौर उमा कौशल,पेयजल कंपनी के अधिकारी व नगर निगम पार्षद मौजूद रहे।इस दौरान महापौर ने अधिकारियों को कार्य में तेज़ी लाने के निर्देश दिए। साथ ही बिजली बोर्ड को ट्रांस्फॉर्मर लगाने को लेकर भी निर्देश दिए।

बता दें कि शिमला को 24 घंटे पानी की सप्लाई देने के लिए शकरोड़ी से पानी पहुंचाया जाएगा।24 घंटे पेयजल प्रोजेक्ट के तहत शिमला को 42 एमएलडी पानी मिलेगा।इसके लिए सबसे पहले पानी की लिफ्टिंग के बाद टेस्टिंग की जाएगी।इस दौरान 20 एमएलडी पानी की सप्लाई होगी।इसके बाद पानी की सप्लाई को बढ़ाया जाएगा।शहर को साल 2035 तक 42 एमएलडी पानी की सप्लाई की जाएगी।कंपनी के अनुसार 2035 तक पानी की सप्लाई को बढ़ाने का प्लान है।इसके बाद साल 2050 तक 65 एमएलडी पानी पहुंचाया जाएगा।साल 2050 तक 65 एमएलडी पानी की सप्लाई का लक्ष्य रखा गया है।ऐसे में इन दिनों कार्य तेज़ी से किया जा रहा है।

ट्रांस्फॉर्मर लगाने को बिजली बोर्ड को लिखा जाएगा पत्र

नगर निगम शिमला के मेयर सुरेंद्र चौहान द्वारा बिजली ट्रांस्फॉर्मर लगाने को लेकर बिजली बोर्ड को पत्र लिखा जाएगा।जिसके माध्यम से जल्द 22 केवी का बिजली ट्रांस्फॉर्मर लगाने की बात की जाएगी।महापौर सुरेंद्र चौहान ने बताया कि पेयजल परियोजनाओं में बिजली ट्रांस्फॉर्मर लगने हैं।इनमें 66केवी के ट्रांस्फॉर्मर के लिए एफसीए क्लीयरेंस मिलनी बाकी है।लेकिन 66केवी ट्रांस्फॉर्मर के लिए कंपनी द्वारा 59 करोड़ रुपए की राशि बिजली बोर्ड को दे दी गई है।ऐसे में बिजली बोर्ड को जल्द ट्रांस्फॉर्मर लगाने को लेकर पत्र लिखा जाएगा।

TAGGED: Shimla water supply
Chandrika February 12, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हमीरपुर में बनेगीआधुनिक सुविधाओं से लैस नई सब्जी मंडी, किसानों के रहने के लिए बनेगा रेस्ट हाउस
Next Article ताराहॉल शिमला में उस्तरे से काट दिया युवक का गला…परिजनों ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

मां चिंतपूर्णी मंदिर परिसर में भीख मांगते 13 बच्चे रेस्क्यू, चाइल्ड हेल्पलाइन और पुलिस का संयुक्त अभियान

Ago

हमीरपुर जिला अदालत में हथियार के साथ पहुंचा व्यक्ति गिरफ्तार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Ago

लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में हस्तक्षेप का आरोप, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात

Ago

जंगल रोपा वार्ड में चुनावी सरगर्मियां बढ़ीं, सनी कुमार शर्मा ने प्रचार अभियान को दी रफ्तार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?