संजु चौधरी, शिमला(TSN): शिमला के नाभा में युवा कला केंद्र की ओर से रामलीला मंचन किया जा रहा हैं। युवाओं की ओर से की जा रही रामलीला को देखने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ यहां उमड़ रही हैं।
युवा कला केंद्र के उप प्रधान दीपक ठाकुर ने कहा कि क्लब के युवा साथियों ने राम लीला के मंचन हेतु कड़ी मेहनत की है व सभी सदस्य बधाई के पात्र हैं। रामलीला के आरंभ में तीसरे दिन आरती के साथ ताड़का वध का मंचन किया गया जिसको दर्शकों ने खूब सराहा।
युवा क्लब के कोषाध्यक्ष अशवनी शर्मा ने कहा कि आने वाले समय में क्लब अन्य कई कार्यक्रम करवाने की तैयारी कर रहा हैं।
