बिलासपुर : सुभाष ठाकुर – क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर को एमडी मेडिसिन व रेडियोलॉजिस्ट मिले हैं। इसके लिए युवा कांग्रेस की ओर से पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में आंदोलन किया था। जिसके बेहतर परिणाम वर्तमान प्रदेश कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में सामने आए हैं। यह बात जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष आशीष ठाकुर ने सर्किट हाउस बिलासपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में कही ।
आशीष ठाकुर ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में अव्यवस्थाओं का बोलबाला रहा। वहीं युवा कांग्रेस की ओर से 14 दिन तक आंदोलन किया गया। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का पुतला दहन किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार ने क्षेत्र में आने वाले मरीजों की सुविधा के लिए रेडियोलॉजिस्ट इनकी तैनाती कर दी है। वहीं जल्द ही एक अन्य रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती भी होगी। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से बेहतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से किए जाने वाले विकास कार्यों का लाभ जनता को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में आम जनता के हितों की अनदेखी ही की गई। वहीं अब प्रदेश कांग्रेस सरकार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अगुवाई में बेहतर कार्य कर रही है ।
