नाहन/देवेन्द्र कुमार – नाहन के गुन्नू घाट में सोमवार को मुस्लिम समुदाय के नवयुवक मोहर्रम के लिए ताजिया बनाते नजर आए। एक युवक सनी ने बताया कि हर वर्ष मुहर्रम के मौके पर शहर में चार ताजिए निकाले जाते हैं । जिसमें पहला गुन्नू घाट , दूसरा हरिपुर मोहल्ला , तीसरा रानीताल तथा चौथा कच्चा टैंक से निकलता है। युवक ने बताया कि आज रात सभी ताजिए अपने अपने क्षेत्र में रात 9:30 बजे से 2:00 बजे तक गश्त करेंगे। युवक ने बताया कि कल दोपहर नमाज पढ़ने के बाद गुन्नू घाट से ताजिया हरिपुर मोहल्ला की ओर रवाना होगा। खास बात यह है कि मुहर्रम पर शिया मुसलमान मातम करते हैं परंतु यहां रियासत काल से रह रहे सुनी मुसलमान इस रस्म को अदा करते।
नाहन के गुन्नू घाट में मुस्लिम समुदाय के नवयुवक मोहर्रम के लिए ताजिया बनाने में जुटे
Leave a comment
Leave a comment
