नाहन/देवेन्द्र कुमार : हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने इको फ्रेंडली राखियां तैयार की है जोकि हाथों-हाथ बिक गई। बीते वर्षो के मुकाबले इस वर्ष अधिक राखियां बिकी है। शगुन अन्नपूर्णा तथा शिव शक्ति स्वयं सहायता समूह की अनिता रेखा व प्रोमिला ने बताया कि 2 अगस्त से लगाए राखियों के स्टाल से उनकी सारी राशियां 5 अगस्त तक बिक गई उसके बाद उन्होंने 6 अगस्त से फिर से यहां स्टॉल लगाया है जिसमें राखियों के साथ-साथ घरेलू ऑर्गेनिक सामान भी भेजने के लिए रखा है उन्होंने बताया कि रोजाना उनकी करीब 3 से 4 हजार की राखियां व अन्य सामान की बिक्री हो जाती है।
धड़ाधड़ बिक रही स्वयं सहायता समूह द्वारा बनाई गई इको फ्रेंडली राखियां
Leave a comment
Leave a comment
