बिलासपुर : सुभाष ठाकुर- जिला रोजगार कार्यालय बिलासपुर में रोजगार पाने के लिए युवाओं की भीड़ उमड़ी। प्रदेश भर के युवाओं ने सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी हासिल करने के लिए बिलासपुर पहुंचे।
सोमवार को निजी कंपनी की ओर से 200 पदों को भरने के लिए प्रक्रिया अपनाई गई। इस कंपनी की ओर से आयोजित साक्षात्कार को उतीर्ण करने वाले युवाओं को कंपनी के ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। वहीं, इससे पहले भी कंपनी की ओर से कई युवाओं को रोजगार मुहैया करवाया गया है। कैंपस इंटरव्यू के लिए पहुंचे कंपनी के प्रभारी जय किशन ने बताया कि कंपनी की ओर से समय-समय पर कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाता है। ताकि युवाओं को रोजगार मिल सके। वहीं, जिला रोजगार अधिकारी राजेश मेहत्ता ने बताया कि सोमवार को कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया गया है। जिसमें युवाओं ने भाग लिया। युवा रोजगार मेलों में भाग लेकर बेहतर रोजगार हासिल करें।
