By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: जिला परिषद कैडर समाप्त करे हड़ताल, मजबूरन सरकार को उठाना पड़ेगा कठोर कदम: अनिरुद्ध सिंह
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > जिला परिषद कैडर समाप्त करे हड़ताल, मजबूरन सरकार को उठाना पड़ेगा कठोर कदम: अनिरुद्ध सिंह
himachalpolitical

जिला परिषद कैडर समाप्त करे हड़ताल, मजबूरन सरकार को उठाना पड़ेगा कठोर कदम: अनिरुद्ध सिंह

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/10/04 at 6:58 PM
Share
संजु चौधरी, शिमला(TSN): जिला परिषद कैडर के अधिकारी और कर्मचारी पंचायती राज विभाग में विलय की व छठे वेतन आयोग का लाभ न मिलने की मांग को लेकर छः दिनों से हड़ताल पर डटे हुए हैं। उनका कहना है जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती वह इसी तरह अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे रहेंगे। मंगलवार को सचिवालय में जिला परिषद कैडर की पंचायती राज मंत्री के साथ बैठक भी हुई जो बेनतीजा रही। अब उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता उनकी हड़ताल जारी रहेगी।
वहीं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने इस आपदा की घड़ी में जिला परिषद कैडर से हड़ताल समाप्त करने की अपील करते हुए कहा है कि वह सरकार को कठोर कदम उठाने पर मजबूर न करें।
पंचायती राज मंत्री ने कहा कि उन्हें मालूम है कि जिला परिषद कैडर कर्मचारी व अधिकारी का पंचायती राज में विलय व वेतन का मुद्दा हैं जिसको लेकर पिछले कल एक बैठक भी की गई। उन्होंने कहा कि विभाग जल्द ही 15 दिनों के भीतर उनके साथ एक बार फिर बैठक करेगा जिससे इनका मुद्दा हल हो सके। उन्होंने कहा कि सरकार उनके मुद्दे के प्रति गंभीर हैं। मुख्यमंत्री के संज्ञान में यह मामला है जल्द ही इसके लिए  कैबिनेट सब कमेटी का निर्माण किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस मामले का बारीकी से अध्ययन किया जा रहा हैं। इस मामले में काफी लीगल फॉर्मेलटीज हैं,बइसलिए इस मामले में देरी हो रही हैं। उन्होंने कहा कि विभाग में नो वर्क नो पे पहले से लागू हैं। कुछ कर्मी कॉन्ट्रैक्ट पर भी है इसलिए वह कर्मियों से अपील करते हैं कि हड़ताल खत्म कर दें। इस आपदा की घड़ी में जो भी कार्य होने हैं वह पंचायतों के माध्यम से होने हैं इसलिए कार्य पर वापिस आ जाएं। अगर उनका इसी तरह अड़ियल रवैया रहा तो सरकार को मजबूरन कठोर कदम उठाने पड़ेंगे ।
उन्होंने आपदा से क्षतिग्रस्त घरों को लेकर कहा कि वह स्वयं 12 अगस्त को दिल्ली गए थे और केंद्र को आपदा से उस समय 6500 क्षतिग्रस्त घरों की स्थिति से अवगत करवाया था। केंद्र ने 6551 घर की ग्रांट मंजूर कर दी थी,जिसमें से 4234 घर आबंटित कर दिए गए थे। 18 लोग पात्र नहीं थे वहीं कुछ ने इसे लेने से मना किया और कुछ लोग अपात्र थे। उसके बाद अब जो स्थिति है उसमें लगभग 9500 घरों की ग्रांट मिलनी हैं और उम्मीद है कि जल्द ही वह ग्रांट केंद्र से आ जाएगी।
TAGGED: Anirudh Singh, drastic steps, forced, Government, Shimla, Strike, Zilla Parishad cadre
admin October 4, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article एसएमसी शिक्षक मामले में कांग्रेस का भाजपा पर वार, बोले 5 साल के कार्यकाल में इन शिक्षकों के लिए क्या किया दे जवाब:नरेश चौहान
Next Article प्रधान संघ भी उतरा जिला परिषद कॉडर के कर्मचारीयों की पेन डाउन स्ट्राइक के समर्थन में
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

डलहौजी में 100 करोड़ की विकास योजनाओं का शुभारंभ, पेयजल संकट से राहत की उम्मीद

Ago

एचआरटीसी जल्द लाएगा ‘हिम बस प्लस कार्ड’, पंचायत चुनाव के बाद लॉन्च की तैयारी

Ago

धर्मशाला में बड़ा राजनीतिक बदलाव: टीका बणी के करीब 50 परिवारों ने छोड़ी कांग्रेस, भाजपा में हुए शामिल

Ago

कामगार कल्याण बोर्ड से श्रमिकों को मिल रहा मजबूत सहारा, योजनाओं का बढ़ रहा दायरा

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?