बिलासपुर/सुभाष ठाकुर- प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम का आयोजन उपमण्डलाधिकारी कार्यालय घुमारवीं के माध्यम से ग्राम पंचायत कपहाड़ा मे किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमण्डलाधिकारी राजीव ठाकुर ने की। उन्होने कहा कि 19 दिसम्बर से 25 दिसम्बर तक ग्रामीण लोगो की समस्याओं का घर द्वार पर निराकरण करने के उद्देश्य से राष्ट्रव्यापी अभियान चलाया जा रहा है। उन्होने कहा कि ग्रामीण लोगों की समस्याओं का घर द्वार पर निराकरण करने के उदेश्य से प्रदेश सरकार द्वारा आरम्भ की गई।
राजीव ठाकुर ने बताया कि कार्यक्रम में लोगों की समस्याओं को सुना गया और समस्याओ का निपटारा मौके पर किया गया। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि राजस्व विभाग से संबंधित प्रमाणपत्रों को ऑनलाइन माध्यम से अप्लाई करें , जिससे उनके धन और समय की बचत होगी। उन्होंने बताया की कार्यक्रम मे 19 इंतकाल, 7 प्रमाण पत्र , 3 परिवार रजिस्टर नकल मौके पर दिए गए । उन्होंने बताया कि 10 शिकायत पत्र प्राप्त हुए जिन्हें निपटारे के लिए सम्बंधित विभाग को भेज गया है। इस कार्यक्रम में स्वस्थ्य, कृषि, कल्याण और पशुपालन विभाग के अधिकारी तथा कर्मचारियों ने अपनी विभागीय योजनाओं का प्रचार प्रसार किया। उन्होन क्षेत्रो के लोगों से अपील की है कि निर्धारित स्थान पर आ कर अपनी समस्याओं का समाधान करवाएं।
