शिमला/कमल भारद्वाज– राजधानी शिमला के सभी गिरजाघर क्रिसमस के लिए पूरी तरह से सज गए है। शिमला की सबसे पुरानी चर्च क्राइस्ट चर्च को भी क्रिसमस के लिए दुल्हन कि तरह सज़ा दिया गया है। और आज शाम से राजधानी की क्राइस्ट चर्च रंग बिरंगी लाइटों से जगमगाती हुई नजर आएगी।
सैंट माइकल चर्च जतोग में हुई प्रार्थना सभा
क्राइस्ट चर्च के पादरी सोहन लाल ने कहा कि शिमला के सभी गिरजाघरों में क्रिसमस की तैयारिया और सजावट पूरी हो गई हैं और आज से प्रार्थना सभाएं भी शुरू हो जाएगी । आज के दिन सैंट माइकल चर्च जतोग में प्रार्थना सभा रखी गई है और वहां पर क्रिसमस कैरल गाए जाएंगे।उन्होंने कहा कि 22 दिसंबर को सांय 5 बजे क्राइस्ट चर्च में प्रार्थना सभा रखी गई है, जहां पर क्रिसमस पर विशेष गीत गाए जाएगे।
इस बार क्रिसमस पर उमड़ेगा लोगो का हुजूम
क्राइस्ट चर्च के पादरी सोहन लाल ने कहा कि क्रिसमस के दिन सुबह 9:30 बजे से प्रार्थना सभाएं शुरू हो जाएगी।9:30 बजे से 11 बजे तक इंगलिश सर्विस होगी और 11:30 से 12:30 हिंदी सर्विस होगी। उन्होंने कहा कि क्राइस्ट चर्च के बाद सैंट माइकल चर्च जतोग में विशेष प्रार्थना सभा होगी और उसके बाद सभी के साथ मिलकर क्रिसमस केक काटा जाएगा और सभी को केक और कॉफी सर्व की जाएगी। उन्होंने बताया कि कोरोना काल के तीन साल बाद ये शुभ दिन आया है कि बिना किसी बंदिशों के क्रिसमस मनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि बाहरी राज्यों समेत विदेशों से भी लोगों के कॉल आ रहे हैं क्रिसमस कि प्राथना में शामिल होने के लिए। उन्होंने कहा कि इस बार राजधानी में क्रिसमस पर लोगो का हुजूम उमड़ेगा जिसके लिए प्रशासन को भी पहले से आगाह कर दिया गया है और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस महकमा और प्रशासन पूरी तरह तैयार है।
वहीं गिरजाघर में सजावट के लिए आए बच्चों का कहना है कि कोरोना काल के बाद इस वर्ष क्रिसमस धूमधाम से मनाई जा रही है। जिसके लिए वे बेहद उत्सुक है। बच्चों ने कहा कि वे जब छोटे छोटे से तबसे ही चर्च में सजावट करने आते है। और क्रिसमस के तोहफ़े पाने के वे काफ़ी उत्सुक है और क्रिसमस का बेसब्री से इंतजार कर रहे है।
