By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: नगर निगम की कार्यप्रणाली पर भाजपा शहरी महामंत्री ने उठाए सवाल
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > नगर निगम की कार्यप्रणाली पर भाजपा शहरी महामंत्री ने उठाए सवाल
himachalNews

नगर निगम की कार्यप्रणाली पर भाजपा शहरी महामंत्री ने उठाए सवाल

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/08/13 at 6:33 PM
Share

हमीरपुर, अरविंद- नगर निगम हमीरपुर की कार्यप्रणाली को लेकर भाजपा शहरी महामंत्री तेन सिंह ने गंभीर सवाल उठाए हैं। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम के गठन के करीब डेढ़ साल बाद भी शहर के 15 वार्डों में अपेक्षित विकास कार्य नहीं हो पाए हैं। इसके चलते स्थानीय लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।तेन सिंह ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के लोगों को जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र सहित विभिन्न जरूरी कार्यों के लिए बार-बार कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इसके बावजूद कई मामलों में समय पर काम नहीं हो पा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली से आम जनता में निराशा बढ़ रही है।उन्होंने नगर निगम के विभिन्न वार्डों में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। 

तेन सिंह के अनुसार, शाम होते ही कई वार्डों में अंधेरा छा जाता है और स्ट्रीट लाइटें बंद रहती हैं। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कतों के साथ सुरक्षा संबंधी चिंताओं का भी सामना करना पड़ता है।भाजपा शहरी महामंत्री ने नगर निगम आयुक्त समेत अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वे लोगों की समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर नहीं हैं। उन्होंने नगर निगम प्रशासन से शहर के सभी वार्डों में विकास कार्य तेज करने, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था दुरुस्त करने और प्रमाण पत्र समेत अन्य जरूरी सेवाओं को समयबद्ध तरीके से उपलब्ध करवाने की मांग की।

TAGGED: Hamirpur city BJP general secretary
Chandrika August 13, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article ठढेरु के प्राचीन नागिनी माता मंदिर  बना आस्था का  केंद्र
Next Article सुजानपुर अस्पताल में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर को अनुमति नहीं, ट्रस्ट ने सरकार पर साधा निशाना
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

सुजानपुर अस्पताल में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर को अनुमति नहीं, ट्रस्ट ने सरकार पर साधा निशाना

Ago

ठढेरु के प्राचीन नागिनी माता मंदिर  बना आस्था का  केंद्र

Ago

धूमधाम से शुरू हुआ चिंतपूर्णी श्रावण अष्टमी मेला, तड़के 3 बजे खुले मंदिर के कपाट

Ago

ऊना में तीज पर्व पर छात्राओं ने सजाई रंगोली, रचाई मेहंदी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?