मंडी, धर्मवीर-: मार्शल ऑर्ट पेंचक सिलाट का जूनियर और सब जूनियर का नेशनल 25 से 28 जून तक महाराष्ट्र के नासिक में जबकि सीनियर का 6 से 8 जुलाई तक मेघालय के शिलांग में आयोजित होगा। इसके लिए हिमाचल प्रदेश की टीमों ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। पेंचक सिलाट एसोसिएशन द्वारा खिलाड़ियों के लिए मंडी में दो दिवसीय विशेष ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश के 5 जिलों से आए 48 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
पेंचक सिलाट एसोसिएशन के अध्यक्ष जोगिंद्र कुमार आजाद ने बताया कि इस बार कुछ नियमों में भी बदलाव किया गया है उनके बारे में भी खिलाड़ियों को पूरी जानकारी मुहैया करवाई गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए हिमाचल प्रदेश के लिए मेडल जीतकर लाएंगे और प्रदेश का नाम देश भर में रोशन करेंगे। नेशनल खेलने जा रहे खिलाड़ी अर्णव कुमार और विपाशा ठाकुर ने बताया कि उन्हें जो दांव-पेंच सिखाए गए हैं वे उसका पूरी तरह से इस्तेमाल करके मेडल जीतने का प्रयास करेंगे।
