By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: सोलन में लिंक रोड निर्माण को लेकर विवाद, झड़प के बीच एक व्यक्ति की मौत; पुलिस जांच में जुटी
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > सोलन में लिंक रोड निर्माण को लेकर विवाद, झड़प के बीच एक व्यक्ति की मौत; पुलिस जांच में जुटी
himachal

सोलन में लिंक रोड निर्माण को लेकर विवाद, झड़प के बीच एक व्यक्ति की मौत; पुलिस जांच में जुटी

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/06/17 at 7:47 PM
Share

Summer express/सोलन,भूपेंद्र-:सोलन नगर निगम के वार्ड नंबर-1 में लिंक रोड निर्माण कार्य को लेकर विवाद गहरा गया है। स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया है कि पिछले लगभग 15 दिनों से एक व्यक्ति द्वारा सड़क निर्माण कार्य करवाया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में आवाजाही प्रभावित हुई है और कई वाहनों के फंसने की स्थिति पैदा हो गई है।स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य के संबंध में उन्हें कोई पूर्व सूचना या नोटिस नहीं दिया गया। उनका आरोप है कि जब उन्होंने इस बारे में संबंधित व्यक्ति से बातचीत करने का प्रयास किया तो उनके साथ अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज की गई।

ग्रामीणों के अनुसार सड़क निर्माण को लेकर हुए विवाद के दौरान एक बुजुर्ग व्यक्ति के साथ भी कथित रूप से कहासुनी हुई। इसी घटनाक्रम के बीच एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। स्थानीय लोगों का दावा है कि मृतक की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई है, हालांकि मृत्यु के वास्तविक कारणों की पुष्टि आधिकारिक जांच के बाद ही हो सकेगी।मामले को लेकर स्थानीय निवासियों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है और निष्पक्ष जांच के साथ उचित कार्रवाई की मांग की है।पुलिस ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

TAGGED: Solan Dispute over link road construction
Chandrika June 17, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article मां चिंतपूर्णी के दरबार में पहुंचे पंजाब सीएम भगवंत मान का परिवार,विशेष पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद
Next Article नेशनल खेलने के लिए तैयार हुए पेंचक सिलाट के 48 खिलाड़ी,पेंचक सिलाट एसोसिएशन ने मंडी में दिया दो दिवसीय प्रशिक्षण
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

दिशा बैठक में सांसद सुरेश कश्यप ने योजनाओं की समीक्षा की

Ago

डलहौजी नगर परिषद की नई अध्यक्षा वंदना चड्ढा ने संभाला कार्यभार

Ago

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री सुक्खु ने अनुराग ठाकुर और जेपी नड्डा पर साधा निशाना

Ago

रामपुर क्यौंथल में योग दिवस पर गूंजा “करें योग, रहें निरोग” संदेश

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?