By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मां चिंतपूर्णी के दरबार में पहुंचे पंजाब सीएम भगवंत मान का परिवार,विशेष पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > मां चिंतपूर्णी के दरबार में पहुंचे पंजाब सीएम भगवंत मान का परिवार,विशेष पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद
himachalNews

मां चिंतपूर्णी के दरबार में पहुंचे पंजाब सीएम भगवंत मान का परिवार,विशेष पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/06/17 at 7:40 PM
Share

चिंतपूर्णी, विकास-:हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां श्री चिंतपूर्णी मंदिर में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के परिवार ने पहुंचकर माता रानी के चरणों में शीश नवाया और विशेष पूजा-अर्चना की। इस दौरान मुख्यमंत्री की माता श्रीमती हरपाल कौर तथा उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने श्रद्धा भाव से मां चिंतपूर्णी के दर्शन कर प्रदेश और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

मंदिर पहुंचने पर मान परिवार का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। इसके बाद उन्हें मुख्य गर्भगृह में ले जाया गया, जहां मंदिर के वरिष्ठ पुजारी नवीन कालिया और राजन कालिया ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा संपन्न करवाई। पूजा के दौरान माता रानी के चरणों में विशेष अरदास भी लगाई गई और परिवार के मंगलमय जीवन की प्रार्थना की गई।धार्मिक अनुष्ठान पूरा होने के बाद पुजारियों ने हरपाल कौर और डॉ. गुरप्रीत कौर को माता की पवित्र चुनरी और स्मृति चिन्ह भेंट कर आशीर्वाद प्रदान किया। मंदिर परिसर में कुछ समय व्यतीत करने के बाद उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ भी संवाद किया और माता रानी के प्रति अपनी गहरी आस्था व्यक्त की।जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री भगवंत मान की माता हरपाल कौर की मां चिंतपूर्णी में विशेष श्रद्धा है और वह समय-समय पर यहां दर्शन के लिए आती रहती हैं। इस यात्रा के दौरान भी उन्होंने पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की खुशहाली और पंजाब की उन्नति के लिए प्रार्थना की। सुरक्षा के मद्देनजर मंदिर परिसर में आवश्यक प्रबंध किए गए थे। दर्शन के उपरांत मान परिवार पंजाब के लिए रवाना हो गया।

TAGGED: Chintpurni temple
Chandrika June 17, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article किशाऊ बांध परियोजना का रास्ता साफ, हिमाचल पर नहीं पड़ेगा 2,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ
Next Article सोलन में लिंक रोड निर्माण को लेकर विवाद, झड़प के बीच एक व्यक्ति की मौत; पुलिस जांच में जुटी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

सोलन में लिंक रोड निर्माण को लेकर विवाद, झड़प के बीच एक व्यक्ति की मौत; पुलिस जांच में जुटी

Ago

किशाऊ बांध परियोजना का रास्ता साफ, हिमाचल पर नहीं पड़ेगा 2,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ

Ago

3 से 5 जुलाई तक संस्कृति सदन में होगा देवभूमि इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल

Ago

छतरी मोड़ के पास कार दुर्घटना: 300 मीटर गहरी खाई में गिरने से दो युवकों की मौत

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?