By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मशीन ऑपरेटर, फिटर, ट्रैक्टर/डीजल मोटर मैकेनिक, पेंटर व टर्नर की नौकरी का सुनहरी मौका
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > Uncategorized > मशीन ऑपरेटर, फिटर, ट्रैक्टर/डीजल मोटर मैकेनिक, पेंटर व टर्नर की नौकरी का सुनहरी मौका
Uncategorized

मशीन ऑपरेटर, फिटर, ट्रैक्टर/डीजल मोटर मैकेनिक, पेंटर व टर्नर की नौकरी का सुनहरी मौका

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/07/28 at 7:02 PM
Share

मंडी, धर्मवीर-:यदि आपने मशीन ऑपरेटर, फिटर, ट्रैक्टर/डीजल मोटर मैकेनिक, पेंटर या टर्नर का डिप्लोमा किया हुआ है तो फिर आपके लिए नौकरी का सुनहरा मौका है। कल यानी 29 जुलाई को उप-रोजगार कार्यालय सरकाघाट में ऐसे अभ्यर्थियों के 200 पदों को भरने के लिए इंटरव्यू होने जा रहे हैं। जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि महिंद्रा एंड महिंद्रा स्वराज मोहाली द्वारा विभिन्न श्रेणियों के 200 पदों को भरा जा रहा है। इसके लिए कल सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक सरकाघाट स्थित उप-रोजगार कार्यालय में इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे।

 अरविन्द सिंह चौहान ने बताया कि इन पदों के लिए केवल पुरूष अभ्यर्थी ही पात्र हैं। अभ्यर्थी का सम्बन्धित ट्रेड में आईटीआई या डिप्लोमा होना अनिवार्य है और अभ्यर्थी 2023 से 2026 के बीच पास होना चाहिए। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 28 वर्ष निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि चयनित फ्रेशर अभ्यर्थियों को ट्रेनिंग के दौरान 17000 रूपये बतौर स्टाइपेंड तथा अनुभवी अभ्यर्थियों को योग्यता एवं अनुभव के आधार पर वर्तमान/पूर्व वेतन के अनुरूप वेतन प्रदान किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति एसएएस नगर मोहाली में की जाएगी। पात्र इच्छुक अभ्यर्थी अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों (आईटीआई के विस्तृत अंक प्रमाण पत्र), उनकी एक-एक छायाप्रति, दो पासपोर्ट आकार के फोटो, आधार कार्ड, बैंक पास बुक, पैन कार्ड, रोजगार कार्यालय पंजीकरण पत्र तथा नवीनतम बायोडाटा सहित उपरोक्त वर्णित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय मण्डी के दूरभाष नम्बर 01905-235508 तथा नियोक्ता के मोबाइल नम्बर 74091-76699 पर संपर्क किया जा सकता है। साक्षात्कार में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

Chandrika July 28, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article 228 करोड़ से सुधरेगा झलोगी से कुल्लू तक नेशनल हाईवे, NHAI ने शुरू करवाया काम i8
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बिलासपुर में बड़ी कार्रवाई: पिकअप से 207 पेटी अवैध शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

Ago

शिमला में जिला परिषद सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में विवाद! भाजपा नेताओं ने डीसी शिमला के सामने की नारेबाज़ी किया घेराव

Ago

कुटलैहड़ में भाजपा की जीत का दावा, धर्मेंद्र राणा बोले- संगठन पूरी मजबूती से मैदान में

Ago

नूरपुर में मातृ-शिशु चिकित्सालय के लिए 3.18 करोड़ की स्वीकृति

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?