By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मुख्यमंत्री ने आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा को जन्मदिवस पर दी हार्दिक शुभकामनाएं
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > मुख्यमंत्री ने आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा को जन्मदिवस पर दी हार्दिक शुभकामनाएं
himachalNews

मुख्यमंत्री ने आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा को जन्मदिवस पर दी हार्दिक शुभकामनाएं

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/07/06 at 5:14 PM
Share

शिमला-:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तिब्बती आध्यात्मिक गुरु परमपावन दलाई लामा को उनके 91वें जन्मदिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने दलाई लामा के स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनके विचार और शिक्षाएं पूरी दुनिया में शांति, करुणा और भाईचारे का संदेश प्रसारित करती रही हैं।

मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि परमपावन दलाई लामा ने मानवता की सेवा, अहिंसा, सहिष्णुता और प्रेम के मूल्यों को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाई है। उनका जीवन करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है और वे विभिन्न संस्कृतियों एवं समुदायों के बीच सौहार्द और आपसी सम्मान को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश स्वयं को सौभाग्यशाली मानता है कि दलाई लामा का स्नेह और मार्गदर्शन प्रदेश को निरंतर प्राप्त होता रहा है। उनकी उपस्थिति ने प्रदेश की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और वैश्विक पहचान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि परमपावन दलाई लामा सदैव स्वस्थ एवं दीर्घायु रहें तथा उनके आदर्श, उपदेश और मानवीय मूल्यों पर आधारित संदेश आने वाली पीढ़ियों को शांति, सद्भाव और सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए निरंतर प्रेरित करते रहें।

TAGGED: Shimla birthday wishes to spiritual leader Dalai Lama
Chandrika July 6, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article कांगड़ा में चोरी की वारदातों की जांच तेज, पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग; जल्द होगी आरोपियों की गिरफ्तारी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

कांगड़ा में चोरी की वारदातों की जांच तेज, पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग; जल्द होगी आरोपियों की गिरफ्तारी

Ago

सुलयाली में जिला ओपन जूडो चैंपियनशिप संपन्न, 100 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, 25 का राज्य स्तर के लिए चयन

Ago

चिंतपूर्णी के ओल्ड बस स्टैंड पर सीवरेज जाम, गंदे पानी से दुकानदारों और राहगीरों की बढ़ी परेशानी

Ago

रक्तदान महादान का संदेश, भारत विकास परिषद सुंदरनगर ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?