सोलन/योगेश शर्मा– देशों मे कोविड के नए वेरिएंट आने के बाद जिला स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। हालांकि इस वक्त सोलन जिला में कोविड़ का एक भी केस एक्टिव नहीं है। बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग ने अभी से कमर कस ली है । पिछले कल प्रदेश स्वास्थ्य सचिव के साथ हुई बैठक के बाद विभाग में कोविड को लेकर नहीं एडवाइजरी जारी की है।
जिन्हे नहीं लगी है बूस्टर डोज वह जल्द लगवाएं
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अमित रंजन ने कहा कि जिला स्वास्थ्य विभाग कोविड से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है ,लेकिन विदेशों में जिस तरह से कोविड के नए वेरिएंट के केस काफी मात्रा में आ रहे हैं वह चिंताजनक है।उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि इस वक्त जिला सोलन में कोविड़ की पहली डोज 8 लाख लोगों को लग चुकी है और दूसरी डोज लगभग 7 लाख 28 हज़ार के आसपास लग चुकी है। उन्होंने कहा कि सोलन जिला में बूस्टर डोज अब तक 1 लाख 60 हज़ार 299 लोगों को लगी है । अमित रंजन ने लोगों से अपील की जिन लोगों को अब तक दोनों डोज लगाकर 6 महीने से अधिक समय हो चुका है वे जल्द से जल्द कोविड की बूस्टर डोज भी अवश्य लगाए।
