नाहन : देवेन्द्र कुमार – रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के मकसद से शुरू की गई मोबाइल हेल्थ वैन सेवा मददगार साबित हो रही है। इसी कड़ी में गिरीपार के। दूरदराज पोका गांव में आयुष विभाग व रेडक्रॉस सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया । स्वास्थ्य जाँच शिविर में 100 से अधिक लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई । क्षेत्र के करीब आधा दर्जन गांव के लोग यहां अपनी स्वास्थ्य जांच करवाने पहुंचे।
जिला आयुष विभाग अधिकारी डॉ राजन सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा शुरू की गई मोबाइल
हेल्थ वैन के लिए आयुष विभाग द्वारा एक टीम तैयार की गई है जो दूरदराज इलाकों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में लोगों को इलाज करवाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है और छोटी सी स्वास्थ्य जाँच के लिए भी काफी दूर जाना पड़ता है ऐसे में यहां शिविर के आयोजन होने से लोगों को काफी लाभ मिला है। जिला आयुष अधिकारी ने लोगों से अपील की है कि लोग इस स्वास्थ्य सेवा का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाए।
