कुल्लू : मनमिंद्र अरोड़ा – जिला कुल्लू में एड्स जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में सीएमओ नागराज पवार ने इस मौके पर जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिसमें नर्सिंग की छात्राओं ने कुल्लू शहर में रैली निकालकर एड्स के प्रति जागरूक किया।
एड्स रोगियों के साथ नहीं करे भेदभाव
सीएमओ कुल्लू नागराज ने बताया कि स्वामी विवेकानंद को लेकर मनाए जा रहे यूथ दिवस के उपलक्ष्य पर क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू सहित जिला के तमाम स्वास्थ्य खंडों में विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित हो रही है। उन्होंने कहा कि जागरूकता रैलियों के माध्यम से लोगों को एड्स के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एड्स के रोगियों के साथ समाज में भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए। उन्हें भी समाज मे समानता के साथ जीने का अधिकार है, एड्स के रोगियों के साथ भेदभाव न करें और यह बीमारी साथ उठने बैठने और छूने से नहीं फैलती है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जिला में इस समय 325 एड्स रोगी हैं जिसमें जिला में ऐसे रोगियों के डायग्नोज करने के लिए तीन आईएसटी सेंटर खोले गए हैं। जिसमें एक कुल्लू, एक मनाली और एक निरमंड में खोले गए हैं। जबकि ऐसे रोगियों का उपचार नैरचौक मेडिकल कॉलेज में किया जाता है। मनाली आईटीसी में 270 कुल्लू और में 55 मरीज हैं। लेकिन निरमंड में अभी कोई भी मरीज नहीं है। इस सेंटर को हाल ही में शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि एड्स से बचाव के लिए जागरूकता ही जरूरी है। अगर कोई व्यक्ति एड्स से ग्रसित होता है तो इसके लिए उपचार करना जरूरी है।
