कुल्लू/मनमिन्दर अरोडा- कुल्लू मनाली में जहां नए साल के जश्न के लिए बाहरी राज्यों से पर्यटक पहुँच रहे हैं, वहीं बाॅलीवुड की हस्तियां भी मनाली पहुँच रहे हैं ।
कपिल शर्मा, गुरु रंधावा, अभिनेत्री योगिता पहुंचे
मनाली बड़ागढ़ रिजॉर्ट एंड सपा में कॉमेडियन कपिल शर्मा, गायक गुरु रंधावा, अभिनेत्री योगिता पहुंचे। नव वर्ष मनाने के लिए सभी मनाली आए हैं। बड़ागढ़ रिजॉर्ट एंड सपा पहुँचने पर एक्सीलेंस विजेता नकुल खुल्लर, बागवान गुनाल खुल्लर और रिजॉर्ट के जनरल मैनेजर निलाभ पांडे ने कुल्लवी टोपी मफलर से भव्य स्वागत किया। ये सभी अभिनेता और अभिनेत्री नई साल के जश्न तक बड़ागढ़ रिजॉर्ट मे ठहरेंगे। इससे पहले भी बड़ागढ़ रिजॉर्ट एंड सपा में फिल्म की शूटिंग और आउटिंग के लिए बाॅलीवुड अभिनेता और अभिनेत्रीयां आते रहे हैं। शिल्पा शेट्टी, संजय दत्त, अक्षय कुमार, सुपर स्टार बड़ागढ़ रिजॉर्ट एंड सपा आये हैं। बाॅलीवुड के सभी अभिनेताओं और अभिनेत्रियों का पसन्दीदा रिजॉर्ट रहा है।
