बिलासपुर : सुभाष ठाकुर – बिलासपुर जिला में दो सोलर पावर प्लांट स्थापित करने को लेकर तैयारी चल रही है। एक सोलर पावर प्लांट 1 मेगावाट बिजली उत्पादन क्षमता का होगा और यह प्रोजेक्ट 25 बीघा जमीन पर लगेगा। यानी दो पावर प्लांट लगाने के लिए 50 बीघा जमीन की जरूरत है। इस संदर्भ में हिम ऊर्जा विभाग उपयुक्त साईट्स की सिलेक्शन के लिए जुटा हुआ है। इसी महीने उपयुक्त साईट्स का चयन कर रिपोर्ट सरकार को भेजी जाएगी। राज्य सरकार ने प्रत्येक जिला से सोलर पावर प्लांट स्थापित करने को लेकर उपयुक्त जगहों का चयन कर रिपोर्ट प्रेषित करने के लिए आदेश जारी किए हैं।
हर जिला में पावर प्लांट स्थापित करने का आंकड़ा अलग अलग है। बिलासपुर जिला की बात करें तो यहां दो सोलर पावर प्लांट स्थापित किए जाएंगे। एक पावर प्लांट की क्षमता एक मेगावाट होगी। राज्य सरकार की तरफ से आदेश मिलने के बाद हिम ऊर्जा विभाग ने जिला बिलासपुर में उपयुक्त जगह चयनित करने के लिए प्रक्रिया आरंभ कर दी है। एक पावर प्लांट स्थापित करने के लिए 25 बीघा जमीन चाहिए जिसके लिए उपयुक्त जगह देखी जा रही है। बताया जा रहा है कि एक सोलर पावर प्लांट की बिजली क्षमता एक मेगावाट है और जिस पर साढ़े करोड़ रूपए की राशि खर्च होगी।
जिले में एक एक मेगावाट के लगेंगे दो सोलर पावर प्लांट
हिम ऊर्जा विभाग बिलासपुर के परियोजना अधिकारी करतार सिंह से जब इस संदर्भ में बात की गई तो उन्होंने बताया कि जिला बिलासपुर में दो सोलर पावर प्लांट लगाए जाएंगे जिसके लिए राज्य सरकार की ओर से आदेश आए हैं। इसी महीने उपयुक्त स्थानों का चयन कर रिपोर्ट सरकार को भेजी जाएगी। फिर उस ओर से आगामी आदेश मिलने के बाद प्रोजेक्ट स्थापित करने को लेकर प्रक्रिया आरंभ की जाएगी। वहीं, परियोजना अधिकारी हिम ऊर्जा विभाग बिलासपुर ईं. करतार सिंह ने कहा कि बिलासपुर जिले में एक एक मेगावाट के दो सोलर पावर प्लांट लगेंगे जिसके लिए जमीन की तलाश की जा रही है। एक प्रोजेक्ट की स्थापना के लिए 25 बीघा जमीन की जरूरत है और इस प्रोजेक्ट पर साढ़े चार करोड़ रूपए की लागत आने का अनुमान है। इसी महीने उपयुक्त जगहों का चयन कर सरकार को रिपोर्ट प्रेषित की जाएगी।
