मंडी : परी शर्मा- मंडी की पूर्व सैनिक लीग ने मंडी शहर में लोगों के साथ मिलकर सैनिक, शेरनी और समाज रैली निकाली। इस रैली का मकसद स्वच्छ भारत के निमार्ण के लिए समाज के हर व्यक्ति, हर उस महिलाओं को एक साथ लाना रहा जो समाज और देश की सेवा का कार्य कर रहे है।
समाज सेवा में जुड़ा हर इंसान है सैनिक
मंडी पूर्व सैनिक लीग के सदस्य सेवानिवृत कर्नल तारा प्रताप सिंह राणा ने बताया कि पूर्व सैनिकों का मानना है कि वर्दी धारी सैनिक ही सैनिक नही है समाज में ऐसे बहुत से बड़े सैनिक, ऐसे लोग भी है जो समाज और देश की सेवा कर रहे है। हर वो नागरिक सैनिक है जो भारत की बात करता है भारत के लिए काम करता है जो समय आने पर भारत के लिए सब कुछ मिटाने के लिए तैयार रहते है। जब सब इक्टठे होकर कार्य करगे तो ताकत बढ़ेगी।
कर्नल तारा प्रताप सिंह राणा/मंडी पूर्व सैनिक कर्नल तारा प्रताप सिंह राणा ने कहा कि महिलायें हमारे समाज का आधार है । महलिाओं के बगैर ना समाज पनप सकता है और ना ही स्वस्छ समाज की कल्पना की जा सकती है। महिलाओं को इस धरती पर पुरूषों से ज्यादा जिम्मेदारी के साथ भेजा है। महिलाओं को सही और गलत का अहसास है। उन्होने कहा कि ऐसी शेरनियों को जब सैनिको के साथ जोडेंगे तो समाज को स्वच्छ बना सकेगेे। इसी मकसद को लेकर रैली निकाली गई है।
