मंडी : परी शर्मा- बीजेपी संगठनात्मक जिला मंडी की दो दिवसीय जिला कार्यसमिति जल शक्ती विश्राम गृह बिजनी में जिलाध्यक्ष रनवीर सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
जिला मीडिया प्रभारी प्रशान्त शर्मा ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा पेश किए बजट के समर्थन में और प्रदेश में बनी कांग्रेस पार्टी की सरकार के निराशाजनक दो माह के कार्यकाल पर राजनैतिक प्रस्ताव को जिला कार्यसमिति में पास किया गया। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनावों में जीत का भरोसा पार्टी नेतृत्व को दिया। मंडी संसदीय क्षेत्र के पूर्णकालिक विस्तारक सुरेश शर्मा ने कहा कि मात्र दो महिनों में ही हिमाचल की वर्तमान कांग्रेस सरकार से लोगों का विश्वास उठ चुका है और समाज का हर वर्ग जनविरोधी सुक्खू सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर चुका है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आवाहन किया कि आगामी लोकसभा चुनावों के लिए सभी तैयार हो जाएं भाजपा की बड़ी जीत के लिए कमर कस लें।
