राकेश,ऊना: ऊना के औद्योगिक क्षेत्र बाथरी में रविवार रात आगजनी की घटना पेश आई हैं। आग इतनी भयंकर थी कि इसमें 40 के करीब झोपड़ियां जलकर राख हो गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां भी मौके पर पहुंची। मौके पर दमकल विभाग की 3 गाड़ियां पहुंची थी।
दमकल विभाग के कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया लेकिन तब तक आग यहां 40 है झोपड़ियों को जला चुकी थी। आग लगने का कारण क्या रहे इसका अभी पता नहीं चल पाया हैं। वहीं मौके पर स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस भी मौजूद रही।
बता देंगे कुछ दिनों की तरह नहीं आगजनी की यह दूसरी बड़ी घटना ऊना के औद्योगिक क्षेत्र में हुई हैं। इससे पहले बीते दिनों ऊना के औद्योगिक क्षेत्र में ही आगजनी की घटना घटित हुई थी जिसमें चार बच्चों की जलकर मौत हुई थी। अभी उससे आगजनी की घटना के जख्म भरे भी नहीं थे कि यह दूसरा बड़ा अग्निकांड ऊना जिला के औद्योगिक क्षेत्र में पेश आया हैं।
