मंडी : परी शर्मा – मंडी जिला में बारिश और बर्फबारी का क्रम जारी है। जिला के उंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी से जनजीवन अस्त व्यस्त है। यंहा लोगों का घरो से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है , लेकिन लोग इस बर्फबारी का खूब आंनद ले रहे है। बर्फबारी से बागवान काफी खुश है। है। लंबे समय से अच्छी बारिश और बर्फबारी का इंतजार कर रहे किसानों बागवानों ने राहत की सांस ली है। बिती रात से मंडी जिला के मैदानी क्षेत्र में जंहा बारिश का दौर लगातार जारी है। वही उंचाई क्षेत्र में बर्फ की फाहे गिर रहे है और चारो तरफ पहाड़, खेत, घर, पेड़ पौधे सफेद चादर ओढ़े है।
जिला के गाड़ा गुसैनी, सेटाधार, मकरूनाग, शिकारी देवी में एक फीट तक ताजा बर्फबारी हुई है। बर्फबारी से क्षेत्र में कड़ाके की ठंड है । लोगों का घरों से निकलना मुष्किल है ,फिर भी लोग अपने दैनिक कामों के लिए घरों से निकल रहे है। मौसम विभाग ने एक सप्ताह तक मौसम खराब रहने का अनुमान लगाया है। अगर ऐसा होता है तो क्षेत्र में भ बर्फबारी होगी जो बागवानी के लिए लाभदायक है।
