By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मंडी बायपास से टैक्सी पार्किंग हटाने पर ऑपरेटरों में रोष
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > मंडी बायपास से टैक्सी पार्किंग हटाने पर ऑपरेटरों में रोष
himachalNews

मंडी बायपास से टैक्सी पार्किंग हटाने पर ऑपरेटरों में रोष

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2026/09/25 at 6:02 PM
Share

25 वर्षों से पार्किंग स्थल के उपयोग का दावा, स्थायी विकल्प मिलने तक जगह खाली न करने की चेतावनी

Contents
स्थायी पार्किंग की मांग2013 में चिन्हित हुआ था स्थानरेहड़ी-फड़ी मार्केट की योजना से बढ़ी चिंताबिना विकल्प नहीं हटेंगे वाहन

मंडी, धर्मवीर- :मंडी बायपास के समीप टैक्सी पार्किंग स्थल को हटाने के निर्देशों के बाद देवभूमि टैक्सी ऑपरेटर यूनियन ने विरोध जताया है। यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने डीसी मंडी से मुलाकात कर पार्किंग स्थल से टैक्सियों को हटाने से पहले स्थायी वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध करवाने की मांग की। ऑपरेटरों का कहना है कि वे पिछले करीब 25 वर्षों से इस क्षेत्र में अपने वाहन खड़े करते आ रहे हैं।

स्थायी पार्किंग की मांग

यूनियन के अनुसार मंडी शहर में पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था उपलब्ध नहीं होने के कारण टैक्सी संचालकों के लिए बायपास क्षेत्र महत्वपूर्ण स्थान रहा है। यूनियन अध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि वर्ष 2011 में भी प्रशासन की ओर से वैकल्पिक पार्किंग को लेकर आश्वासन दिया गया था और इसका ड्राफ्ट तैयार किया गया था, लेकिन अभी तक इसकी अधिसूचना जारी नहीं हुई।

2013 में चिन्हित हुआ था स्थान

ऑपरेटरों का कहना है कि वर्ष 2013 में प्रशासन ने बायपास क्षेत्र में टैक्सी वाहनों के लिए स्थान चिन्हित किया था। इसके बाद इसी व्यवस्था के तहत टैक्सी संचालक अपने वाहनों को निर्धारित स्थान पर खड़ा करते रहे। यूनियन का दावा है कि कुछ समय पूर्व भी उन्हें स्थायी पार्किंग उपलब्ध करवाने का आश्वासन देकर यहां से वाहन हटाए गए थे।

रेहड़ी-फड़ी मार्केट की योजना से बढ़ी चिंता

यूनियन को अब जानकारी मिली है कि उक्त स्थान पर रेहड़ी-फड़ी मार्केट विकसित की जानी है। इसको लेकर ऑपरेटरों ने प्रशासन के समक्ष अपनी समस्या रखी है। उनका कहना है कि उन्होंने स्थानीय विधायक के समक्ष भी मामला उठाया था और निर्माण कार्य पूरा होने के बाद टैक्सी संचालकों के लिए उचित पार्किंग व्यवस्था उपलब्ध करवाने का आश्वासन मिला था।

बिना विकल्प नहीं हटेंगे वाहन

पुलिस की ओर से बायपास से टैक्सियां हटाने के निर्देश मिलने के बाद यूनियन की चिंता बढ़ गई है। यूनियन के मुताबिक करीब 200 टैक्सियों के लिए तत्काल वैकल्पिक स्थान उपलब्ध करवाना जरूरी है। ऑपरेटरों ने स्पष्ट किया कि स्थायी पार्किंग की व्यवस्था किए बिना वे मौजूदा स्थान खाली नहीं करेंगे।

TAGGED: Mandi taxi operators
Chandrika September 25, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article नूरपुर अस्पताल में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार, विशेषज्ञ डॉक्टर की तैनाती
Next Article नूरपुर में मंत्री नेगी ने पंचायत प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से किया संवाद, सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने पर जोर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नूरपुर में मंत्री नेगी ने पंचायत प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से किया संवाद, सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने पर जोर

Ago

नूरपुर अस्पताल में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार, विशेषज्ञ डॉक्टर की तैनाती

Ago

चिट्टा तस्करों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सात आरोपियों की 1.35 करोड़ की संपत्ति सीज

Ago

पद्मश्री प्रो. विश्व मूर्ति शास्त्री ने मां नैना देवी के दरबार में टेका माथा, प्राचीन हवन कुंड में दी आहुतियां

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?