By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: नूरपुर में मंत्री नेगी ने पंचायत प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से किया संवाद, सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने पर जोर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > नूरपुर में मंत्री नेगी ने पंचायत प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से किया संवाद, सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने पर जोर
himachalpolitical

नूरपुर में मंत्री नेगी ने पंचायत प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से किया संवाद, सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने पर जोर

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/09/25 at 6:07 PM
Share

संजीव महाजन, नूरपुर-:हिमाचल प्रदेश के राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत प्रकाश नेगी देर शाम नूरपुर पहुंचे, जहां पूर्व विधायक अजय महाजन के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों से जुड़े प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने मंत्री के समक्ष स्थानीय समस्याएं और जनहित से जुड़े कई मुद्दे रखे।कार्यक्रम के दौरान राजस्व एवं बागवानी मंत्री ने प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं, राजस्व मामलों और कानून से जुड़े प्रावधानों को लेकर उपस्थित लोगों के साथ चर्चा की। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का उद्देश्य पात्र लोगों को लाभ पहुंचाना है, लेकिन इसके लिए ग्रामीण स्तर तक योजनाओं की सही जानकारी पहुंचना जरूरी है।

मंत्री ने पंचायत प्रतिनिधियों और अधिकारियों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को सरकारी योजनाओं और उनके लिए निर्धारित पात्रता की जानकारी उपलब्ध करवाएं। उन्होंने मनरेगा, प्लांटेशन सहित अन्य योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि पात्र परिवारों को इनका लाभ दिलाने के लिए जागरूकता बढ़ाना आवश्यक है।जगत प्रकाश नेगी ने जमीन से जुड़े मामलों पर भी जानकारी साझा की। उन्होंने किन्नौर का उदाहरण देते हुए बताया कि वहां करीब 900 परिवारों को पट्टे दिलाने का कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के पास अपनी जमीन नहीं है, उनके लिए भी सरकार के नियमों के तहत निर्धारित प्रावधान मौजूद हैं।उन्होंने राजस्व मामलों के निपटारे में नियमों का पालन करने और लोगों को अनावश्यक परेशानी से बचाने पर भी जोर दिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को मंत्री के समक्ष रखा, जिन पर उन्होंने नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाया।कार्यक्रम में नूरपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संदेश डडवाल, योगेश महाजन, नगर परिषद प्रधान नीति महाजन सहित विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

TAGGED: Nurpur treasure Ministerinteracts with Panchayat representatives and party workers
Chandrika September 25, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article मंडी बायपास से टैक्सी पार्किंग हटाने पर ऑपरेटरों में रोष
Next Article इंस्पायर मानक योजना के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, हमीरपुर से 1,000 से अधिक नवाचारों का लक्ष्य
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बरमाणा में विकास कार्यों का जायजा,एसडीओ बलदेव ने मौके पर किया निरीक्षण

Ago

गांधी जयंती पर शिमला में निकलेगी प्रभात फेरी, सत्य-अहिंसा और स्वच्छता का दिया जाएगा संदेश

Ago

भाजयुमो ने की राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट, युवाओं और ग्रामीण विकास पर हुआ संवाद

Ago

ऊहल क्षेत्र की अनदेखी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?