मंडी,धर्मवीर(TSN)-मंडी जिला में बीते शुक्रवार और शनिवार को हुई बारिश और बर्फबारी के कारण 10 ट्रांस्फार्मर और तीन सड़कें अभी तक बंद पड़ी हुई हैं।डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि ट्रांस्फार्मर और सड़कों को बहाल करने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि आरेंज अलर्ट के चलते जिला के उपरी क्षेत्रों में बर्फबारी जबकि निचले क्षेत्रों में काफी बारिश हुई है।इस बारिश के कारण 20 लाख के नुकसान का आंकलन किया गया है।सराज,थलौट और मंडी डिविजन में एक-एक सड़क बंद है।इसके अलावा जहां बर्फबारी हुई है उन क्षेत्रों में 10 ट्रांस्फार्मर बंद पड़े हुए हैं। इन सभी की बहाली का कार्य जारी है और जल्द ही इन सभी को बहाल कर दिया जाएगा।
मंडी जिला में बारिश बर्फबारी से हुआ 20 लाख का नुकसान
डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने लोगों से ऐसी परिस्थितियों में अधिक उंचाई वाले स्थानों या फिर उन स्थानों पर न जाने की अपील की है जहां पर खतरा हो सकता है। इसके साथ ही डीसी मंडी ने राहत कार्यों में जुटे कर्मियों का सहयोग करने की अपील भी की है। उन्होंने कहा कि जो भी कर्मचारी डयूटी पर तैनात हैं वे लोगों की सुविधा और सहयोग के लिए ही हैं। इसलिए उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए उनकी मदद की जानी चाहिए।पिछले 48 से 60 घंटों में बारिश और बर्फबारी से 10 ट्रांस्फार्मर और तीन सड़कें अभी तक बंद हैं 20 लाख का नुसकान हुआ है।
