मंडी/परी शर्मा: हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के तहत 12 नवंबर को मतदान होना है। ऐसे में अब 12 दिन ही बचे है और भारतीय जनता पार्टी का चुनावी प्रचार भी जोरों पर है। भाजपा ने आज प्रदेश के सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में रैलियां की। इसी कड़ी में मंडी जिला के द्रंग विधानसभा क्षेत्र में भी जनसभा का आयोजन हुआ। जिसमें भाजपा प्रदेशध्यक्ष सुरेश कश्यप ने भाजपा प्रत्याशी पूर्ण चंद ठाकुर के पक्ष में प्रचार किया। वही कई आम आदमी पार्टी से सुनिता कुमार सहित कई लोग भाजपा में शामिल हुए।
सुरेश कश्यप ने द्रंग विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी पूर्ण चंद ठाकुर के पक्ष में प्रचार किया। जनसभा को संबोधित करते हुए सुरेश कश्यप ने लोगों से समर्थन मांगा और कहा कि डबल इंजन की सरकार ने पांच वर्षो में अथाह विकास किया। द्रंग विधानसभा क्षेत्र में सीएम जयराम ठाकुर 10 बार पधारे है जबकि कांग्रेस के समय के मुख्यमंत्री एक बार पहुंचे है। कश्यप ने ना केवल द्रंग विधानसभा क्षेत्र में करवाए कार्यो को भी गिनवाया बल्कि मंडी जिला के विभिन्न क्षेत्रों में करवाए कार्यो का बखान भी किया साथ ही विभिन्न योजनाओं को भी गिनवाया।
मंच से गिनवाई भाजपा सरकार की योजनाएं और विकास कार्य
कश्यप ने प्रधानमंत्री का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री हिमाचल को अपना घर मालते है और इस हिमाचल के लिए पीएम ने बहुत कुछ दिया है। मोदी ने एम्स दिया, ट्रिपल आईटी, बल्क ड्रग पार्क मिला। कयश्प ने कहा कि डबल इंजन की सरकार के विकास कार्यो को देखते हुए प्रदेश की जनता दोबारा प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने को आतुर है और निश्चित रूप से हिमाचल में भाजपा की ही सरकार बनने वाली है।
कांग्रेस पर लोगों को गुमराह करने के लगाए आरोप
पूर्ण चंद ठाकुर ने कहा कि आज कुछ लोग, दस गांरटी की झूठी घोषणाएं कर द्रंग विधानसभा क्षेत्र की जनता को गुमराह कर रहे है। कांग्रेस ने पहले भी झूठे वायदे किए और आज भी कर रही है। उन्होने कहा कि आज से पहले कांग्रेस इस तरह की गांरटी क्यो लेकर नही आई अब चुनावी बेला में लोगों को गुमराह किया जा रहा है।
आम आदमी पार्टी से सुनिता सहित कई लोग भाजपा में हुए शामिल
द्रंग विभानसभा क्षेत्र में आयोजित हुई भाजपा की चुनावी जनसभा में कई लोगों ने भाजपा का दामन थामा। द्रंग से आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी सुनिता कुमारी ने नामांकन वापिस लेने के बाद भाजपा को ज्वाईन किया, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने सुनिता कुमारी का भाजपा का पटका पहनाकर पार्टी में स्वाग किया। इस दौरान आम आदमी पार्टी के अन्य कार्यकर्ता भी भाजपा में शमिल हुए। जनसभा में भाजयुमों प्रदेश महामंत्री ज्योति कपूर ने भी लोगों से पूर्ण चंद ठाकुर के पक्ष में समर्थन मांगा।
गुरु और चेले के बीच कांटे की टक्कर
द्रंग विधानसभा क्षेत्र में इस बार चुनावी मुकाबला कड़ा है यंहा इस बार गुरु और चेले के बीच कांटे की टक्कर होने वाली है। दोनों ही पार्टी के प्रत्याशी लोगों को रिझाने और लोगों का समर्थन मांगने में एड़ी चोटी का जोर लगा रहे है लेकिन जनता क्या फैसला सुनाती है ये तो 8 दिसंबर को की पता चलेगा।
