अरविंदर सिंह,हमीरपुर: 2017 में जो कुछ हुआ है उसे हम सब ने देखा है भुगता है। हर किसी के मन में टीस है हर कोई 2017 का बदला लेना चाहता है। अब समय आ गया है। 2017 का अगर बदला लेना है तो 2022 को जीतना होगा। अगर 2022 को जीत लिया तो 2017 का जो गम आप लोगों के मन में है आप उसे भूल जाएंगे और इसी बात में मेरी जीत होगी। यह बात सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत पंचायत लंगदेवी में आयोजित मन की बात कार्यक्रम में आयोजित संकल्प रैली को संबोधित करते हुए कही।इस मौके पर उनके साथ सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार कैप्टन रंजीत सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।
उन्होंने उपस्थित जनता से कहा कि उन्हें 2017 में हुई हार का बदला लेना होगा और यह बदला तभी पूरा होगा अगर 2022 में सुजानपुर विधानसभा से चुनावी मैदान में उतारे गए प्रत्याशी कैप्टन रंजीत सिंह को यहां की जनता विजय बनाती है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि 12 नवंबर को सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र को नया विधायक मिलेगा उस विधायक का नाम कैप्टन रंजीत सिंह है।
यहां पहुंचने पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा उम्मीदवार का भाजपा मंडल पदाधिकारियों गणमान्य लोगों स्थानीय जनता पंचायत प्रतिनिधियों युवा मोर्चा महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुना ओर जनता को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मतदाता के हाथ में उम्मीदवार की जीत की चाबी होती है। मतदाता जैसा चाहता है वैसा उम्मीदवार जीतकर सामने आता है, लेकिन निर्णय आपको करना है, आपको कैसा उम्मीदवार चाहिए। इलाके के विकास को बढ़ाने वाला उम्मीदवार चाहिए या फिर इलाके के युवाओं को नशे में धकेलने वाला उम्मीदवार चाहिए। उन्होंने कहा कि 2 दिन पहले किसकी गाड़ी में शराब पकड़ी गई कौन से नेता के लोग पकड़े गए यह बात किसी से छिपी नहीं है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बुरे लोग सत्ता में ना आए इसलिए अच्छे मेहनती ईमानदार लोगों को सत्ता में लाना है ताकि क्षेत्र का विकास हो सके मूलभूत सुविधाओं की पूर्ति हो सके। उन्होंने कहा कि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से पहली बार एक पूर्व सैनिक को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है और सौभाग्य की बात है कि इस क्षेत्र में सबसे ज्यादा सैनिक परिवार हैं इसलिए सैनिक की जीत होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि 1966 के बाद पहली बार कोई कैप्टन पूर्व सैनिक चुनाव मैदान में उतरा है।। सैनिक हर जंग को जीतता है इस चुनावी रण को भी जीतना होगा, इसलिए इलाके का एक-एक मतदाता एक एक सैनिक उनके परिवार इस पूर्व सैनिक की जीत का गवाह बनेंगे।
उन्होंने कहा कि हर जनसभा में वह पूर्व सैनिकों से अपील कर रहे हैं इस सैनिक को जिताना है सैनिक की जीत राष्ट्र की जीत होगी। एक सैनिक की पहचान उसकी वर्दी ओर उसकी टोपी से होती है इसलिए उसे पहनकर निकलना है। 12 नवंबर को मतदान करना है लेकिन उससे पहले प्रचार-प्रसार में भी जब निकलना है तो वह टोपी और वर्दी साथ होगी तो एक सैनिक की अलग ही पहचान बनेगी। उन्होंने कहा आज की मन की बात कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री ने जो कुछ कहा है हर बात का महत्व है।
उन्होंने बताया कि सौभाग्य से प्रधानमंत्री 9 नवंबर को सुजानपुर में आ रहे हैं। पहले भी सुजानपुर की रैली में जब प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बनकर नरेंद्र मोदी आए थे तो इतिहास बना था। अब वह जब प्रधानमंत्री बनकर यहां आएंगे तब भी इतिहास बनेगा, लेकिन यह तभी संभव होगा जब यहां की प्रबुद्ध जनता पूर्व सैनिक पूरे जोश जुनून के साथ सज धज कर इस रैली में पहुंचेंगे।
