By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मां चिंतपूर्णी मंदिर परिसर में भीख मांगते 13 बच्चे रेस्क्यू, चाइल्ड हेल्पलाइन और पुलिस का संयुक्त अभियान
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > मां चिंतपूर्णी मंदिर परिसर में भीख मांगते 13 बच्चे रेस्क्यू, चाइल्ड हेल्पलाइन और पुलिस का संयुक्त अभियान
himachalNews

मां चिंतपूर्णी मंदिर परिसर में भीख मांगते 13 बच्चे रेस्क्यू, चाइल्ड हेल्पलाइन और पुलिस का संयुक्त अभियान

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/05/25 at 5:16 PM
Share
चिंतपूर्णी , विकास— मां श्री चिंतपूर्णी मंदिर परिसर में छोटे बच्चों को भीख मांगने से रोकने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चाइल्ड हेल्पलाइन, चिंतपूर्णी पुलिस और मंदिर में तैनात पूर्व सैनिकों की ओर से विशेष संयुक्त अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मंदिर भवन और आसपास के क्षेत्रों से करीब 13 बच्चों को रेस्क्यू किया गया।
इस अभियान का नेतृत्व चाइल्ड हेल्पलाइन की प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर रीना कुमारी, केस वर्कर वरदान और थाना प्रभारी जयराम शर्मा ने किया। टीम ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों का दौरा कर भीख मांग रहे बच्चों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर ने बताया कि मंदिर क्षेत्र में अक्सर छोटे बच्चे श्रद्धालुओं से पैसे मांगते दिखाई देते हैं। कई बच्चों की उम्र दस वर्ष से भी कम है। उन्होंने कहा कि मंदिर में भारी भीड़ के चलते इन बच्चों के साथ हादसे की आशंका बनी रहती है। इसके अलावा भीख मांगने के कारण बच्चे शिक्षा से दूर हो रहे हैं, जिससे उनका भविष्य प्रभावित हो सकता है।उन्होंने बताया कि बच्चों की सुरक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन को सूचना दी गई थी, जिसके बाद यह अभियान शुरू किया गया।
प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर रीना कुमारी ने बताया कि बच्चों को ऊना ले जाकर उनके अभिभावकों से बातचीत की जाएगी। साथ ही अभिभावकों को जागरूक किया जाएगा कि बच्चों को भीख मांगने के बजाय स्कूल भेजें ताकि वे बेहतर भविष्य की ओर बढ़ सकें।स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों को सुरक्षित वातावरण और शिक्षा उपलब्ध कराना समाज की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
TAGGED: Chintpurni temple
Chandrika May 25, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हमीरपुर जिला अदालत में हथियार के साथ पहुंचा व्यक्ति गिरफ्तार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हमीरपुर जिला अदालत में हथियार के साथ पहुंचा व्यक्ति गिरफ्तार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Ago

लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में हस्तक्षेप का आरोप, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात

Ago

जंगल रोपा वार्ड में चुनावी सरगर्मियां बढ़ीं, सनी कुमार शर्मा ने प्रचार अभियान को दी रफ्तार

Ago

लगातार चौथे दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, आम लोगों और कारोबारियों की बढ़ी चिंता

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?