By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: लोकल बस स्टैंड को शिफ्ट न करने की मांग, व्यापार मंडल ने राजनीतिक सलाहकार से उठाए शहर के मुद्दे
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > लोकल बस स्टैंड को शिफ्ट न करने की मांग, व्यापार मंडल ने राजनीतिक सलाहकार से उठाए शहर के मुद्दे
himachalNews

लोकल बस स्टैंड को शिफ्ट न करने की मांग, व्यापार मंडल ने राजनीतिक सलाहकार से उठाए शहर के मुद्दे

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2026/05/26 at 6:04 PM
Share
हमीरपुर,अरविंद -:हमीरपुर शहर के पुराने बस स्टैंड को निर्माणाधीन नए बस स्टैंड में शिफ्ट करने की योजना का स्थानीय व्यापारियों ने विरोध किया है। मंगलवार को व्यापार मंडल हमीरपुर के अध्यक्ष सुमित ठाकुर के नेतृत्व में व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू से मुलाकात कर अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने विशेष रूप से यह मांग उठाई कि शहर के मुख्य बाजार में स्थित लोकल रूट बस स्टैंड को किसी भी हालत में दूसरी जगह स्थानांतरित न किया जाए।
व्यापार मंडल का कहना है कि यदि लोकल बस स्टैंड को शहर से बाहर या नए बस स्टैंड परिसर में शिफ्ट किया गया तो इसका सीधा असर बाजार में वर्षों से कारोबार कर रहे छोटे और मध्यम व्यापारियों पर पड़ेगा।व्यापारियों के अनुसार लोकल बसों के कारण ही बाजार में ग्राहकों की आवाजाही बनी रहती है और इससे दुकानदारों की रोजी-रोटी चलती है।उन्होंने चेतावनी दी कि बस स्टैंड हटने से शहर का व्यापारिक ढांचा प्रभावित हो सकता है।
बैठक के दौरान व्यापारियों ने शहर से जुड़े अन्य कई मुद्दे भी राजनीतिक सलाहकार के समक्ष रखे। इनमें पार्किंग व्यवस्था, बाजार में विकास कार्य, अंडरग्राउंड केबल बिछाने और व्यापार मंडल के लिए भवन उपलब्ध करवाने जैसी मांगें प्रमुख रहीं। व्यापारियों ने सुझाव दिया कि शहर में बढ़ती पार्किंग समस्या के समाधान के लिए ट्राला यूनियन परिसर, नगर निगम कार्यालय के सामने स्थित पुराने प्राइमरी स्कूल सहित अन्य स्थानों को पार्किंग स्थल के रूप में विकसित किया जाए।
मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि उनकी सभी समस्याओं और मांगों को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के समक्ष रखा जाएगा और उनका उचित समाधान निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए गंभीर है और ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया जाएगा जिससे कारोबारियों को नुकसान पहुंचे।सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि कांग्रेस सरकार हमेशा व्यापारियों और आम जनता के हित में कार्य करती रही है। उन्होंने पूर्व भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा शासनकाल में बस स्टैंड के सामने से खोखों को हटाया गया था, जबकि वर्तमान सरकार ने खोखा धारकों को पुनः बसाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लगातार लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल कर रहे हैं और व्यापारियों की मांगों पर भी संवेदनशीलता के साथ विचार किया जाएगा।व्यापार मंडल अध्यक्ष सुमित ठाकुर ने बताया कि बाजार में टाइल लगाने और अंडरग्राउंड केबल डालने का कार्य भी जल्द शुरू करवाने की मांग उठाई गई है ताकि व्यापारियों और आम लोगों को बार-बार होने वाली परेशानियों से राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल को अपनी गतिविधियों के संचालन के लिए भवन उपलब्ध करवाने की मांग भी सरकार के समक्ष रखी गई है।
TAGGED: Hamirpur vyapar mandal
Chandrika May 26, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article मां चिंतपूर्णी मंदिर परिसर में भीख मांगते 13 बच्चे रेस्क्यू, चाइल्ड हेल्पलाइन और पुलिस का संयुक्त अभियान
Next Article रामपुर के बैली पुल में दरारें बढ़ीं, प्रशासन ने यातायात पर लगाई रोक
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

441 पंचायतों में चिट्टे के खिलाफ जनजागरण अभियान शुरू करेगा जिला प्रशासन : अनुपम कश्यप

Ago

हाथ से मैला उठाने की प्रथा खत्म करने और कर्मियों के पुनर्वास पर जिला प्रशासन की विशेष समीक्षा

Ago

अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित

Ago

23 जून को रामपुर में एस.एम.टी ट्रेनी के 70 पदों के लिए साक्षात्कार 

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?