Chamba, Manjur-मणिमहेश यात्रा के पावन अवसर पर चिंतपूर्णी की हर हर महादेव लंगर कमेटी ने लगातार 13वें वर्ष विशाल भंडारे का आयोजन किया है। परंपरा के अनुसार इस बार भी भक्तजनों के लिए निशुल्क भोजन प्रसाद की भव्य व्यवस्था की गई, जिसमें हजारों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर आशीर्वाद पा रहे हैं।
कमेटी के सदस्य संजीव रत्न और नवीन कालिया ने बताया कि यह आयोजन केवल धार्मिक कर्मकांड नहीं, बल्कि पूरे चिंतपूर्णी क्षेत्र की एकता, सहयोग और सेवा भावना का प्रतीक है। स्थानीय लोग तन, मन और धन से इस सेवा कार्य में योगदान दे रहे हैं।सुबह से लेकर देर रात तक चलने वाले इस भंडारे में भक्तजन बड़ी श्रद्धा से प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि कठिन और ठंडी यात्रा के बाद जब वे मणिमहेश पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करते हैं, तो सारी थकान दूर हो जाती है और अद्भुत आत्मिक शांति की अनुभूति होती है।
