सोलन : योगेश शर्मा- मंगलवार को जिला भर में कोरोना संक्रमण के 15 नए मामले सामने आए है जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ चुका है। मंगलवार को जिला भर में कोरोना संक्रमण की जांच के लिए विभाग द्वारा 119 लोगों के सैंपल लिए गए थे जिसमें से रैट टेस्टिंग के माध्यम से 15 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
इन मामलों में सोलन शहर में 3, नालागढ़ ब्लॉक में 2, धर्मपुर ब्लॉक में 8,अर्की ब्लॉक में 1 तथा 1 मामला चंडी ब्लॉक में सामने आया है। यह सभी मामले होम आइसोलेटेड है और स्वास्थ्य विभाग इन पर नजर रख रहा है।जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अमित रंजन ने लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर जाने पर सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाने की अपील की है।
