सचिन शर्मा, मनाली:मनाली विधानसभा क्षेत्र के 16 लोगों ने आज परिवार सहित भाजपा का दामन थाम लिया है। इन सभी कार्यकर्ताओं का आज शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने भाजपा का पटका पहनाकर स्वागत किया है।।
शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा एक तरफ जहां कांग्रेस के नेता भारत जोड़ो यात्रा पर है वहीं प्रदेश और विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के नेताओं और आम जनता ने कांग्रेस छोड़ो अभियान शुरू किया है।
उन्होंने कहा कि प्रसन्नता की बात है कि आज मेरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कटरांई से पंचायत प्रधान गीता के नेतृत्व में बशकोला गांव से हरिदास, प्रेमचंद, पिंगला देवी,महावीर कटरांई से पदमा छैरिंग,संजय जटेहड़ बिहाल से अंजना, रोशनी शर्मा, सोम,नीलम, उषा, गुलाबी, कमल भारद्वाज, बंदल से देवस्थ्य देव आदि 16 लोग परिवार सहित भाजपा पार्टी में शामिल हुए। शिक्षा मंत्री ने कहा कि भाजपा में शामिल होने पर वह सभी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करते है।
