ऊना: कुछ करने का जज्बा हो तो सौ बाधाएं भी बौनी साबित हो जाती हैं। जी हां, कुछ इसी तरह का जलवा ऊना जिले की लारनया ने नेपाल में कर दिखाया। उसने नेपाल में हिमाचल का नाम रोशन किया। बता दें कि नेपाल में आयोजित हुई माऊंट एवरेस्ट अंतराष्ट्रीय ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भारत का झंडा फहराकर लारनया शर्मा स्वदेश लौट आई है। शुक्रवार को स्कूल पहुंचने पर उसका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
लारनया ऊना के रॉकफोर्ड सीनियर सकेंडरी स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ती है। बचपन में ही उसे अस्थमा बीमारी ने घेर लिया। बस उसकी इस बिमारी का इलाज खेल ही था। डॉक्टरों ने कहा कि खेल से ही वह जल्द ठीक हो सकती है। उसने ताइक्वांडो खेल को चुना और अपने नाम कई उपलब्ध्यिां हासिल की। लारनया ने अपनी उपलब्ध्यों से बीमारी को भी हराया दिया।

ऊना की बेटी लारनया ने नेपाल में दिखाया जलवा, ताइक्वांडो में जीता कांस्य पदक
Leave a comment
Leave a comment
