By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: किन्नौर जिला में 16 हजार 63 नए मतदाता करेंगे मतदान, 3 प्रतिशत बढ़ी मतदाताओं की सूची
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > किन्नौर जिला में 16 हजार 63 नए मतदाता करेंगे मतदान, 3 प्रतिशत बढ़ी मतदाताओं की सूची
himachal

किन्नौर जिला में 16 हजार 63 नए मतदाता करेंगे मतदान, 3 प्रतिशत बढ़ी मतदाताओं की सूची

admin
admin 2 Min Read
Updated 2022/10/14 at 2:31 PM
Share

अनिल कुमार,किन्नौर: प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनावों में इस बार किन्नौर जिला में 16 हजार 63 नए मतदाता मतदान करेंगे। इस बार मतदाता सूची में यहां 3 फ़ीसदी तक कि बढ़ोतरी हुई है। मतदाता सूची में बढ़ोतरी के लिए किन्नौर जिला प्रशासन की ओर से लगातार अभियान चलाए गए है।

जिला में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर प्रशासन लगातार काम कर रहा है और इस बार विधानसभा चुनावों में नए युवा मतदान से वंचित न रहे इसलिए भी प्रशासन के अधिकारी जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को मतदाता जागरूक अभियान के तहत जागरूक कर रहे हैं ताकि नए युवा अपने मत का प्रयोग कर सके ओर इस वर्ष 18 वर्ष पूरा करने वाले युवा भी मतदाता पहचान पत्र बना सके व लोकतंत्र के महापर्व मे अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सके।

जिला निर्वाचन अधिकारी आबिद हुसैन सादिक ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर प्रशासन की ओर से तैयारियां की गई है और जिला के सभी ग्राम पंचायतों में नए मतदाताओं को मतदाता सूची मे शामिल किया गया है। मृतक मतदाताओं को सूची से बाहर किया गया है वहीं जिस मतदाता ने किन्नौर विधानसभा क्षेत्र को छोड़ दिया है उनके नाम भी मतदाता सूची से हटाए गए है।

उन्होंने कहा कि किन्नौर प्रशासन ने इस बार मतदाता सूची में 3 प्रतिशत तक नए लोगों को जोड़ने में सफलता हासिल की है जिससे इस बार करीब 16 हजार 63 के आसपास नए मतदाता अपने मत का प्रयोग विधानसभा चुनावों में कर सकेंगे।

निर्वाचन अधिकारी आबिद हुसैन सादिक ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव शांतिमय हो इसलिए पुलिस प्रशासन भी तैयारियां कर रहा है। वहीं जिला के 129 बूथों का प्रशासन ने निरीक्षण कर लिया है ताकि विधानसभा चुनावों में किसी भी प्रकार से चूक न हो और आगामी विधानसभा चुनावों में प्रशासन शांतिमय ढंग से चुनाव करवा सके।

TAGGED: Kinnaur district
admin October 14, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article करवा चौथ व्रत के उद्यापन पर अपनी पत्नी शीला धूमल को मिठाई खिलाते पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल
Next Article तस्वीरों में देखें, जब OPS कर्मचारियों से धरना स्थल पर जाकर मिली प्रियंका गांधी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नूरपुर में जिला परिषद चुनाव को लेकर तेज हुई सियासत, भाजपा ने झोंकी ताकत

Ago

चंबा में बड़ा हादसा टला: कोटी पुल के पास कार खाई में गिरी, पांच घायल

Ago

चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹1 लाख का योगदान दिया

Ago

बुद्ध पूर्णिमा पर मां चिंतपूर्णी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, भक्ति का दिखा अनोखा रंग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?