सोलन (एकता): कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार को सोलन पहुंची। बता दें कि सोलन में OPS बहाली को लेकर अनशन अभी भी जारी है। इसी के चलते प्रियंका गांधी ठोडो मैदान पहुंचने से पहले कर्मचारियों से धरना स्थल पर जाकर मिली।

इस दौरान प्रियंका ने कहा कि कर्मचारियों के स्वाभिमान का सवाल है। कांग्रेस पुरानी पेंशन योजना बहाल करेगी।
हिमाचल के हक की बात, प्रियंका के साथ
ठोडो मैदान पहुंचने से पूर्व श्रीमती @priyankagandhi जी ओपीएस की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों से मिलने और उनके संघर्ष को अपना समर्थन देने पहुंची।@INCIndia#हिमाचल_परिवर्तन_प्रतिज्ञा pic.twitter.com/zKCqlgBSjF
— Himachal Congress (@INCHimachal) October 14, 2022
वह ओपीएस की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों से मिलने और उनके संघर्ष को अपना समर्थन देने पहुंची। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के कई दिग्गज नेता मौजूद थे।

