By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: बोर्ड परीक्षाओं के लिए हमीरपुर में बनाए 161 परीक्षा केंद्र.. 30 निजी व 131 सरकारी परीक्षा केंद्रों पर होगी बोर्ड परीक्षाएं
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > education > बोर्ड परीक्षाओं के लिए हमीरपुर में बनाए 161 परीक्षा केंद्र.. 30 निजी व 131 सरकारी परीक्षा केंद्रों पर होगी बोर्ड परीक्षाएं
educationhimachal

बोर्ड परीक्षाओं के लिए हमीरपुर में बनाए 161 परीक्षा केंद्र.. 30 निजी व 131 सरकारी परीक्षा केंद्रों पर होगी बोर्ड परीक्षाएं

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2025/03/04 at 10:34 AM
Share

हमीरपुर,अरविन्द सिंह(TSN)-हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 4 मार्च से आयोजित हो रही परीक्षाओं के लिए हमीरपुर जिला में 161 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 30 निजी स्कूल व 131 सरकारी स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। शिक्षा विभाग की जिला अथॉरिटी ने स्कूल मुखियों को आदेश जारी किए हैं कि परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरों की स्थिति का परीक्षा से पूर्व निरीक्षण कर लें। सुनिश्चित किया जाए कि सभी सीसीटीवी कैमरे प्रॉपर वर्किंग में हों। यदि कोई कोताही पाई गई तो स्कूल मुखियाओं से जवाब तलब जाएगा।

नकल को रोकने के लिए बनाए गए चार फ्लाइंग स्क्वायड

वहीं नकल को रोकने के लिए भी विशेष प्रबंध शिक्षा विभाग की तरफ से किए गए हैं।नकल की प्रवृति को रोकने के लिए चार फ्लाइंग स्क्वायड बनाए गए हैं। एक फ्लाइंग स्क्वायड उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा,एक फ्लाइंग स्क्वायड उच्च शिक्षा उपनिदेशक,एक फ्लाइंड सक्वायड एसडीएम की अध्यक्षता में कार्य करेगा।वहीं एक फ्लाइंग स्क्वायड बोर्ड की तरफ से तैनात रहेगा।जाहिर है कि चार मार्च से हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं।इन परीक्षाओं का बेहतर संचालन करने के लिए जिला शिक्षा विभाग ने अपने स्तर पर बेहतर प्रबंध किए हैं।डेटशीट बोर्ड की तरफ से पहले ही जारी कर दी गई थी।उसी आधार पर परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है।प्रश्नपत्रों को भी परीक्षा केंद्रों पर समयबद्ध पहुंचा दिया जाएगा।इसके लिए भी इसके लिए भी पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं।नकल को रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे की स्थिति की जांच करने के लिए संबंधित स्कूल प्रबंधन को कहा गया है जिन्हें केंद्र बनाया गया है।

स्कूल मुखियाओं को सीसीटीवी कैमरों जांच करने के आदेश

शिक्षा विभाग के उपनिदेशक प्राइमरी कमल किशोर ने बताया कि परीक्षाओं में पारदर्शिता बनी रहे और नकल फ्री परीक्षा हो इसके लिए हमीरपुर ज़िला के सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी व्यवस्था को सुनिश्चित करने को कहा है।उन्होंने कहा कि बोर्ड की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू होने जा रही हैं।परीक्षाओं के संचालन के संदर्भ में सभी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।चार फ्लाइंग स्क्वायड तैनात रहेंगे।

TAGGED: Hamirpur HP board exam
Chandrika March 4, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article नगर निगम घर द्वार सुनेगा समस्याएं.. छोटा शिमला में समाधान शिविर लगा कर की शुरुआत
Next Article अंतराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में पहाड़ी गायक इंद्रजीत के गानों पर जमकर झूमी मंडी, खचाखच भरा रहा पंडाल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

पूरे सैन्य सम्मान के साथ विदा हुए जवान अभिषेक कुमार, नौहगी गांव में पसरा मातम

Ago

नूरपुर डैकवां स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित

Ago

मोइन शनि देव मंदिर में श्रद्धा का सैलाब, भव्य आयोजन में गूंजे भक्ति गीत

Ago

आतंकवाद विरोधी मोर्चे के अध्यक्ष एमएस बिट्टा ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में नवाया शीश, व्यवस्थाओं को सराहा

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?