मनमिन्दर अरोड़ा/कुल्लू – रक्तदान के क्षेत्र में जहां युवक आगे आए हैं , वही युवतियों में भी खासा जोश रक्तदान के प्रति पिछले काफी समय से देखा जा रहा है । इसी कड़ी में जिला कुल्लू के जोनल हॉस्पिटल में एक मरीज को बेहद इमरजेंसी में रक्त की आवश्यकता थी तो ऐसे में जिला कुल्लू की 18 बर्षीय युवती श्रुति ठाकुर ने तुरंत रक्त एकत्र संग्रहालय पहुंचकर रक्तदान कर उक्त मरीज की समय पर मदद की । जिला कुल्लू के जोनल हॉस्पिटल में आजकल ए पॉजिटिव व ओ पॉजिटिव रक्त की कमी चल रही है । जिसके लिए सभी से अपील किया जा रहा है कि वह रक्तदान के लिए जरूर आगे आएं ताकि जरूरतमंद मरीजों की समय पर मदद कर सकें। वहीं जिला कुल्लू के श्रुति ठाकुर ने अपने युवा साथियों से अपील की है कि रक्तदान से शरीर को नुकसान नहीं होता बल्कि इसके फायदे ही हैं एक स्वस्थ इंसान जिसके शरीर में 12 : 5 ग्राम हीमोग्लोबिन होगा वह रक्तदान कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि सामाजिक संस्था री इमेजिन ज़िंदगी के सदस्यों व संस्था के अध्यक्ष क्रिस ठाकुर से प्रेरित होकर अपने जीवन का पहला सफल रक्तदान कर किसी की समय पर मदद कर पाई हैं और वह अपने आपको सौभाग्य शाली महसूस कर रही है और सभी से अपील की है कि रक्तदान जैसे पुनीत कार्य के लिए ज़रूर एक कदम आगे बढ़ाएं ।
