मंडी/परी शर्मा: मंडी जिला से बल्ह से कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश चौधरी ने कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया। उन्होंने कहा कि जनता का मन कांग्रेस की तरफ है क्योंकि वह जानती है कि यही एक पार्टी के जो गरीबों, आम जनता के हक में काम कर सकती है और चाहती है कि आने वाली सरकार कांग्रेस की हो। प्रकाश चौधरी ने कहा कि इन दिनों अपने विधानसभा क्षेत्र में प्रचार में व्यस्त हैं। उन्होंने आज रियूर में प्रचार किया, इस दौरान 19 लोगों ने भाजपा को छोड़ा और कांग्रेस का दामन थामा।
उन्होंनेे कहा कि अगर कांग्रेस की सरकार सत्ता में आती है तो कांग्रेस कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं को हल करेगी और पुरानी पेंशन को बहाल किया जाएगा। 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी। मंहगाई, बेरेजोगारी सहित अन्य समस्याओं को भी निपटाया जाएगा। वही प्रकाश चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार ने अंबानी अडानी को फायदा पहुंचाने का कार्य किया हैं, गरीबों को लेकर भाजपा कुछ नहीं कर रही है।
