घुमारवीं/सुभाष ठाकुर: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घुमारवीं चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि हिमाचल देव भूमि हैं, भक्ति और शक्ति का समन्वय यहां देखने को मिलता है। प्रदेश में जहां भी गया वहां अपार जनसमूह देखने को मिला। यह अपार जनसमूह इकठा होने का कारण है मोदी जी के कार्य जो आम जनता के लिए किए गए हैं। योगी ने कहा कि वह अपने आपको हिमाचल की भूमि पर आने पर गोरविन्त महसूस कर रहे हैं। उन्होंने नैना देवी माता को नमन किया। उन्होंने कहा कि मन्त्रिमण्डल में खाद्य आपूर्ति विभाग का जिमा सम्भालते हुए कोरोना जैसे वक्त में भी राजेन्द्र गर्ग ने अपने विभाग को बेहतर ढंग से चलाया ओर घर घर तक राशन पहुंचाने का काम किया।
उन्होंने कहा कि दुश्मनों की मांद में घुसकर कैसे छक्के-छुड़ाए जाते हैं यह हिमाचल के रनवांकुरो को बेहतर आता है। देश की आंतरिक व वाह्य सुरक्षा मोदी के हाथों मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि 370 ही आतंक की जड़ थी। पूरे देश में आतंक की जड़ यही थी। अलगावाद व उग्रवाद के लिए अब देश में कोई जगह नही है। उन्होंने कहा कि देश का इंफास्टक्चर मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि जिसने संकट में पुरा ख्याल जनता का रखा हो वही जनता का हितेषी हो सकता है। फ्री में बेकशीन, फ्री राशन, मुफ्त टैस्ट भाजपा के शाशन में हुआ है।
योगी ने कहा कि यूपी में कांग्रेस की दो सीटें आई है। कंधा देने के लिए भी चार आदमियों की जरूरत होती है तो इसलिए उनको चुनना है। कांग्रेस का हाथ माफियाओं के साथ रहता है। उन्होंने कहा कि जिन माफियाओं पर यूपी में लगाम लगाई है अगर कनग्रेस हिमाचल में आती है तो वो सारे माफिया हिमाचल में दौड़ेंगे इसलिए कनग्रेस को सत्ता से बाहर रखना है। दुनिया का कोई मा का लाल राम मंदिर बनने से नहीं रोक सकता, 500 सालों से जिसका इंतजार था वह मंदिर भजापा के शाशन में हो पाया। काशी विश्वनाथ का कायाकल्प बदला गया है। महाकाल मंदिर का पुनरद्वार हो रहा है।
