सोलन,योगेश शर्मा(TSN)-हिमाचल में बनी दवाओं के 19 सैंपल फेल हो गए है।केन्द्रीय दवा मानक नियंत्रण संगठन (सी.डी.एस.सी.ओ.) ने अलर्ट जारी किया है।प्रदेश में दवाओं के 16 सैंपल सीडीएसओ की केन्द्रीय प्रयोगशाला में फेल हुए है.जबकि दवाओं के 3 सैंपल सी.डी.एस.सी.ओ. की राज्य प्रयोगशाला में फेल हुए है।देश में भरे दवाओं के कुल 59 सैंपल फेल हुए है।इसमें प्रदेश में बनी दवाओं के 19 सैंपल फेल हो गए है।जिन दवाओं के सैंपल फेल हुए है उनमें शुगर,बी.पी.,हार्ट, विटामिन,दर्द व एंटीबायोटिक इत्यादि दवाएं सैंपल शामिल है।
राज्य दवा नियंत्रक मनीष कपूर ने बताया कि जिन उद्योगों की दवाओं के सैंपल फेल हुए है उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।इसके अलावा स्टॉक को बाजार से रिकॉल करने के आदेश दिए गए है।सी.डी.एस.सी.ओ से मिली जानकारी के अनुसार मेग लाइफ साइंस पाली गांव सिरमौर की मैक्सक्लेव 625 का बैच नम्बर 7372, स्कॉट इडिल फार्मेसिया झाड़माजरी की ग्लाइसिमेट- एस.आर – 500 का बैच नम्बर जीटी3जे023 व हैपरिन सोडियम का बैच नम्बर जीवी3 सी 002, लेजेन हैल्थकेयर परवाणू की रिफमिन 550 का बैच नम्बर टीएक्स 17798, मक्सतर बायो जेनिक्स नालागढ़ रोड़ बद्दी की फैक्सोफेंडाइन हाइड्रोक्लोराइड 120 एम.जी. का बैच नम्बर एमपी9 एए2303 व एमपी9 एए 2303 (सेम बैच के दो सैंपल मिले), एथेनज लाइफ साइंस कालाअम्ब की लैकटुलोज सोल्युशन का बैच नम्बर एलजी24-0204, हैल्थ बायोटैक संडोली बद्दी की होस्टरेनिल इंजैक्शन का बैच नम्बर एचआईएचई23028ए व फैनीटॉइन सोडियन इजैंक्शन का बैच नम्बर एचआईपीवाई 23012 सी, हेटोरो लैबज लिमिटेड कल्याणपुर बद्दी की सीपोडर्म एक्स पी 50 ड्राई सस्पेंशन का बैच नम्बर पी.ई.ए.0083,यूनी स्पीड फार्मास्यूटिकल काठा बद्दी की न्यनिम कोल्ड का बैच नम्बर टी- 23115,अल्वेस हैल्थकेयर प्राईवेट लिमिटेड नालागढ़ की एड्रेनालिन इंजैक्शन का बैच नम्बर एआई22268, यूनिवर्सल ट्विन लैब गुल्लरवाला बद्दी की विनजेल एक्स एल प्रो जेल का बैच नम्बर एफ23208,डेक्सिन फार्मास्यूटिकल प्राइवेट लिमिटेड झाड़माजरी बद़दी की टूडेसैफ 1.5 जी. का बैच नम्बर डी.0481,डिजिटल विजिन कालाअम्ब की क्लोजैप्स – ईएस का बैच नम्बर एनटीडी 0203 व पैंटोमेड- 40 का बैच नम्बर जीटीई0230सी,विन क्योर फार्मा की बद्दी की पैरासिटामोल,फैनीलेफ्रिन हाइड्रोक्लोराइड सिट्राजिन हाइड्रोक्लोराइड सस्पैंशन का बैच नम्बर डब्ल्यूपीएस- 013, ग्रोसिस फार्मास्यूटिकल कालाअम्ब की पेजिवा -40 का बैच नम्बर जीटी 300234 व एलेक्सा फार्मास्यूटिकल बद्दी की मोक्सीमैड सीवी का बैच नम्बर 23316 का सैंपल फेल हुआ है।
