By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: सुविधा वेब पोर्टल पर राजनैतिक दल ले सकेगें चुनाव से जुड़ी गतिविधियों को करवाने की अनुमति
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > political > political > सुविधा वेब पोर्टल पर राजनैतिक दल ले सकेगें चुनाव से जुड़ी गतिविधियों को करवाने की अनुमति
himachalpoliticalpolitical

सुविधा वेब पोर्टल पर राजनैतिक दल ले सकेगें चुनाव से जुड़ी गतिविधियों को करवाने की अनुमति

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/10/07 at 2:07 PM
Share

अनिल नेगी,किन्नौर: निर्वाचन आयोग की ओर से चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के लिए एक सुविधा वैब पोर्टल बनाया गया है जिसका प्रयोग उम्मीदवार नामांकन दाखिल करने व विभिन्न प्रकार की अनुमति लेने के लिए कर सकते है। इस वैब पोर्टल के माध्यम से उम्मीदवार व राजनैतिक दल विभिन्न प्रकार की अनुमतियां जैसे बैठकों के आयोजन, लाउडस्पीकर की अनुमति, वाहन परमिट, है लिकाॅप्टर, हैलीपैड, रैलियां आयोजित करने की अनुमति व पार्टी कार्यालय खोलने संबंधी अनुमति ऑनलाइन एप्लीकेशन के माध्यम से ऑनलाइन हासिल कर सकते है और साथ ही वैब पोर्टल पर प्रार्थना-पत्र के स्टेटस की जानकारी भी हासिल कर सकते है।

इस बारे में पूरी जानकारी रिटर्निंग अधिकारी एवं उपमंडलाधिकारी कल्पा डाॅ. मेजर शशांक गुप्ता की गुरुवार को रिकोंगपिओ स्थित उपायुक्त कार्यालय के सभागार में सुविधा वैब पोर्टल, सुविधा कंडिडेट ऐप, नोडल अधिकारी ऐप व के.वाई.सी ऐप को लेकर राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों व अधिकारियों के लिए आयोजित एक बैठक में दी गई।

डाॅ. मेजर शशांक गुप्ता ने बताया कि निर्वाचन आयोग की ओर चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के लिए एक सुविधा वैब पोर्टल बनाया गया है जिसका प्रयोग उम्मीदवार नामांकन दाखिल करने व विभिन्न प्रकार की अनुमति लेने के लिए कर सकते है।

उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से उम्मीदवारों की सुविधा के लिए ‘सुविधा कंडीडेट ऐप’ भी तैयार की गई है जिसके माध्यम से उम्मीदवार नामांकन व अनुमति संबंधी प्रार्थना-पत्रों की स्थिति व अपडेट हासिल कर सकेंगें।

उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग की ओर से सभी नोडल अधिकारियों की सुविधा के लिए नोडल ऑफिसर ऐप भी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि सभी नोडल अधिकारी वैब पोर्टल के इनकोर हिस्से पर पंजीकृत होंगे और वे मोबाईल ऐप के माध्यम से सभी अधिसूचनाओं को प्राप्त कर सकेंगे और वे ऐप के उपयोग से अनुमतियों को स्वीकार व अस्वीकार कर उनके स्टेटस को ऐप पर अपलोड कर सकेंगे।

डाॅ. मेजर शशांक गुप्ता ने बताया कि इसी प्रकार के.वाई.सी ऐप भी तैयार किया गया है जिसके माध्यम से आम-जन अपने उम्मीदवार के बारे में जान सकेंगे। इसके माध्यम से उम्मीदवार के आपराधिक पृष्ठभूमि के बारे में जानकारी हासिल की जा सकेगी।
उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग की ओर से इनकोर वैब पोर्टल भी तैयार किया गया है जिसका उपयोग डिजिटाईजेशन परमिशन फाॅर्म, नोमिनेशन फाॅर्म व ऐफेडेविट यदि ऑफलाइन उपलब्ध होते हैं तो इनकोर वैब पोर्टल में नामांकन स्वीकार, अस्वीकार व नाम वापसी को भी दर्शाया जाएगा। इसी के माध्यम से उम्मीदवार के व्यय पर भी नजर रखी जाएगी साथ ही मतदान संबंधी हर दो घंटे बाद प्राप्त रिपोर्ट, मतगणना प्रक्रिया आदि भी इसमें शामिल रहेंगे।

TAGGED: himachal, Political parties
admin October 7, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article आचार संहिता के बीच एक स्थान से दूसरे स्थान नहीं ले जा सकेंगे लाईसैंस धारी हथियार,रहेगी पाबंदी
Next Article सुरेश कश्यप बोले- हिमाचल में सर्वे के आधार पर टिकट देगी BJP
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

भोरंज में पंचायत चुनावों को लेकर अधिकारियों का दूसरा चरण का प्रशिक्षण संपन्न

Ago

नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस को मिला जनसमर्थन, विकास कार्यों पर जनता ने जताया भरोसा : केवल सिंह पठानिया

Ago

भोटा और सुजानपुर में कांग्रेस समर्थित प्रतिनिधियों का दावा मजबूत, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर जताई उम्मीद

Ago

टक्का जिला परिषद वार्ड में चुनावी मुकाबला तेज, सुमित शर्मा ने जसवीर बिट्टा को दी विकास एजेंडा बताने की चुनौती

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?